सैफ अंडर-19 महिला चैंपियनशिप : भारतीय फुटबॉल टीम ढाका के लिए रवाना

सैफ अंडर-19 महिला चैंपियनशिप : भारतीय फुटबॉल टीम ढाका के लिए रवाना

- Advertisement -

नई दिल्ली। सैफ अंडर-19 महिला चैम्पियनशिप के लिए भारत की अंडर-19 महिला फुटबॉल टीम बुधवार को ढाका के लिए रवाना हो गई, जहां वे टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी। भारतीय टीम पहला मैच 13 दिसंबर को श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी। टीम गोवा में अभ्यास कर रही है। मुख्य कोच एलेक्स एम्ब्रोस का मानना है कि कैंप में खिलाड़ियों को बेहतर तरीके से अनुकूलित करने में मदद करेगा। बुधवार को टीम के रवाना होने से पहले एम्ब्रोस ने कहा, “हम गोवा में प्रशिक्षण ले रहे हैं और सभी परिस्थितियों के अनुकूल होने की कोशिश कर रहे हैं।”


यह भी पढ़ें: ओमिक्रॉनः देश में जनवरी- फरवरी के बीच आएगी कोरोना की तीसरी लहर, एक्सपर्ट का दावा

एम्ब्रोस ने आगे कहा, “यह दुनिया में हर किसी के लिए कठिन समय है और हमें प्रशिक्षण और खेलने का मौका मिला, जिसके लिए मैं खुश हूं। हम निश्चित रूप से अच्छा करना चाहते हैं और महासंघ हमारा समर्थन कर रहा है ताकि हम उनकी उम्मीदों पर खरा उतर सकें।”भारत अपना दूसरा मैच 15 दिसंबर को भूटान के खिलाफ खेलेगा, उसके बाद बांग्लादेश (17 दिसंबर) और नेपाल (19 दिसंबर) के साथ खेलेगा। शीर्ष दो टीमें 22 दिसंबर को खेले जाने वाले फाइनल में एक-दूसरे से भिड़ेंगी।

टीम इस प्रकार है :

गोलकीपर: अंशिका, अद्रिजा सरखेल, मंजू गंझू।
डिफेंडर्स : अस्तम उरांव, निशा, निर्मला देवी, पूर्णिमा कुमारी, शिल्की देवी, रितु देवी और कृतिना देवी।
मिडफील्डर : पूनम, नीतू लिंडा, बबीना देवी, संतोष, प्रियंगका देवी, मरियममल बालमुरुगन और अंजू।
फॉरवर्ड : करेन एस्ट्रोसियो, अमीषा बक्सला, लिंडा कॉम सटरे, सुमति कुमारी, अपर्णा नारजारी और संथिया नादुपट्टी वेणुगदाजलम।

–आईएएनएस

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

- Advertisement -

Tags: | hp abhi abhi news | भारतीय फुटबॉल टीम | अंडर-19 महिला चैंपियनशिप | ढाका | Himachal Pradesh News in Hindi | himachal abhi abhi | latest himachal news in hindi | Himachal News | सैफ | Himachal Latest News | Himachal News Today | Latest Himachal News | Himachal headlines in Hindi | Himachal Breaking News | Himachal local news | latest hp news | himachal news abhi abhi | himachal abhi abhi news
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है