-
Advertisement
Shocking: भारतीय हॉकी टीम के इस स्टार खिलाड़ी पर लगा रेप का आरोप, चंबा का है प्लेयर
Last Updated on February 6, 2024 by Himachal Abhi Abhi
नेशनल डेस्क/नई दिल्ली। बेंगलुरु (Bengaluru) की एक वॉलीबॉल खिलाड़ी ने भारतीय हॉकी टीम के दिग्गज प्लेयर और डलहौजी (Dalhousie) निवासी वरुण कुमार पर यौन शोषण (Sexual Exploitation) का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है कि जिस समय उसके साथ वरुण ने यौन संबंध (Intimate Relations) बनाए, उस समय वह17 साल की थी। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो, रेप और धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस को वरुण की तलाश है। हिमाचल सरकार ने 2020 में टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympic) के बाद वरुण को 1 करोड़ रुपए का इनाम दिया था।
शिकायत में कहा गया है कि दोनों के बीच दोस्ती सोशल मीडिया (Social Media) के माध्यम से हुई थी। वरुण ने पीड़िता से शादी का वादा किया और फिर संबंध बनाए। 2019 में वह पीड़िता को डिनर पर ले गया, जहां वरुण ने उससे जबर्दस्ती संबंध बनाए और यह सिलसिला 5 साल तक चलता रहा। पीड़िता ने यह भी कहा है कि एक साल पहले वरुण पीड़िता के घर आया था। उसके बाद उसने पीड़िता से कोई संबंध नहीं रखा।
डलहौजी के रहने वाले हैं वरुण
वरुण कुमार हिमाचल के चंबा (Chamba) में डलहौजी के रहने वाले हैं। अब उनका परिवार जालंधर शिफ्ट हो गया है। वरुण (Varun Kumar) ने 2019 में भारतीय टीम में डेब्यू किया था। उन्होंने 2022 बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर, एशियन गेम्स 2022 में गोल्ड, टोक्यो ओलंपिक 2020 में ब्रॉन्ज, एशियन गेम्स 2022 का गोल्ड और एशियन गेम्स 2018 का ब्रॉन्ज जीता है। वरुण ने एशिया कप, चैंपियंस ट्रॉफी, एशियन चैंपियन्स ट्रॉफी, कॉमनवेल्थ गेम्स और जूनियर वर्ल्ड कप, जूनियर एशिया कप के मेडल (Medal) भी जीते हैं।