-
Advertisement
भारत की Pakistan पर डिजिटल मार, Shoaib Akhtar के यूट्यूब चैनल समेत कई ब्लॉक
Pakistani YouTube Channels Blocked : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद उकसाने वाली और संवेदनशील सांप्रदायिक सामग्री फैलाने के आरोप में भारत ने (Shoaib Akhtar) शोएब अख्तर समेत 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों (Pakistan YouTube Channels) को ब्लॉक (Block) कर दिया है। इन चैनलों के कुल 6.3 करोड़ सब्सक्राइबर हैं। ये कार्रवाई गृह मंत्रालय की सिफारिश पर हुई है। केंद्र सरकार ने आतंकी हमले पर रिपोर्टिंग में दहशतगर्दों को उग्रवादी कहने पर बीबीसी को एक औपचारिक पत्र भी भेजा है।
डॉन न्यूज, जियो न्यूज भी शामिल
पाकिस्तान के जिन 16 यूट्यूब चैनलों पर रोक लगाई गई है, उनमें डॉन न्यूज, समा टीवी, एआरवाई न्यूज, बोल न्यूज, रफ्तार टीवी, द पाकिस्तान रेफरेंस, जियो न्यूज, समा स्पोर्ट्स और उजैर क्रिकेट प्रमुख हैं। भारत सरकार की ओर से पाकिस्तान के जिन 16 यूट्यूब चैनलों पर पाबंदी लगाई गई है, कुल मिलाकर इनके पास 63.08 मिलियन यानी 6.3 करोड़ से अधिक सबस्क्राइबर्स हैं। इसमें से सबसे अधिक सबस्क्राइबर्स जियो न्यूज के यूट्यूब चैनल जियो न्यूज के पास है। इसके कुल 18.1 मिलियन यानी 1.8 करोड़ सबस्क्राइबर्स हैं। इसी तरह एआरवाई न्यूज के करीब 14.6 मिलियन यानी 1.4 करोड़ से अधिक सबस्क्राइबर्स हैं।
-पंकज शर्मा
