तीसरे टेस्ट में हारा भारत, साउथ अफ्रीका ने 2-1 से जीती सीरीज

मेजबान टीम ने मेहमानों को सात विकेट से दर्ज की आसान जीत

तीसरे टेस्ट में हारा भारत, साउथ अफ्रीका ने 2-1 से जीती सीरीज

- Advertisement -

केपटाउन। निर्णायक और तीसरे टेस्ट मैच में मेजबान टीम ने मेहमानों को हराकर 2-1 से सीरीज जीत ली है। फाइनल टेस्ट में साउथ अफ्रीका (South Africa) ने टीम इंडिया को 7 विकेट से हराया। अपनी पहली पारी में 223 रन बनाने वाली भारतीय टीम (Indian Team) दूसरी पारी में 198 रन ही बना पाई। साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 210 रन बनाए थे। इस आधार पर मेजबान टीम को जीत के लिए 212 रनों की जरूरत थी, जिसे उसने 63.3 ओवरों में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इसके साथ ही भारत की साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतने के अरमानों पर पानी फिर गया।


यह भी पढ़ें-दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुंदर की जगह जयंत और नवदीप वनडे टीम में शामिल

मेजबान टीम के लिए विनिंग चौका टेम्बा बाउमा (Temba Bauma) ने लगाया। टेम्बा बाउमा ने 58 गेंदों में 5 चौके की मदद से नाबाद 32 और रासी वान डर डुसेन ने 95 गेंदों में 3 चौके की मदद से 41 रन बनाकर नाबाद रहे। पहला टेस्ट सेंचुरियन में हुआ था, जिसे भारतीय टीम ने 113 रन से जीता था। इसके बाद साउथ अफ्रीकी टीम ने जोहानिसबर्ग में वापसी की और 7 विकेट से जीत दर्ज करते हुए सीरीज 1-1 से बराबरी पर ला दिया। इसके बाद केपटाउन टेस्ट जीतकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

- Advertisement -

Tags: | सीरीज | मेजबान टीम | state news | तीसरे टेस्ट | साउथ अफ्रीका | सात विकेट | मेहमानों | आसान जीत दर्ज | latest himachal news in hindi | Himachal News | latest news | Himachal headlines in Hindi | Himachal Breaking News | today himachal news | himachal abhi abhi news | himachal news live | भारत | current news of himachal pradesh | himachal news online
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है