-
Advertisement
International Yoga Day | Himachal | Jawahar Navodaya Vidyalaya |
Last Updated on June 21, 2023 by sintu kumar
ऊना जिला मुख्यालय के साथ लगते पेखुवेला में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस योग शिविर में नवोदय विद्यालय परिसर में 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रहे चार जिलों के 500 से ज्यादा एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स के साथ साथ एनसीसी स्टाफ और नवोदय विद्यालय के कर्मचारियों ने भी योग की विभिन्न क्रियाएं की।