-
Advertisement
#HP_Jobs: डेवलपमेंट मैनेजर के पदों के लिए यहां आज सीधे होंगे Interview
मंडी। बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए यह खबर काम की हो सकती है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जीवन बीमा शाखा कार्यालय, मंडी डेवलपमेंट मैनेजर (Development Manager) के सात पदों पर भर्ती करने जा रहा है। इसके लिए युवाओं और महिलाओं के 20 नवंबर को साक्षात्कार (Interview) लिए जाएंगे। यह जानकारी क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी मंडी एसआर कपूर ने दी है। उन्होंने बताया कि इन पदों के निर्धारित शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualifications) बीबीएए एम कॉम तथा एमबीए पास रखी गई है। इन पदों के लिए आवेदक की आयु 18 से 45 वर्ष होनी चाहिए तथा उनका नाम रोजगार कार्यालय में दर्ज होना चाहिए।
यह भी पढ़ें:

एसआर कपूर ने बताया कि उपरोक्त कंपनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को 2 लाख से 2.70 लाख रुपये वार्षिक पैकेज दिया जाएगा। उन्होंने इच्छुक आवेदकों से अनुरोध किया है कि वे 20 नवंबर को सुबह 10 बजे मकान नंबर 110-13ए नजदीक हिम ऊर्जा कार्यालय सदर थाना के पास पड्डल मंडी में साक्षात्कार के लिए पहुंचे। आवेदक अपने साथ सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, हिमाचली बोनेफाईड की एक प्रति, चार पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ व आधार कार्ड की प्रति, रोजगार पहचान पत्र तथा अपना बायोडाटा लेकर आएं। उन्होंने बताया कि इस साक्षात्कार हेतु किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

