-
Advertisement
#IOCL में #Job का मौका : एक लाख तक मिलेगी Salary, जानिए कैसे करें आवेदन
नई दिल्ली। पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने इंजीनियरिंग असिस्टेंट और टेक्निकल अटेंडेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 2020 भर्ती अधिसूचना के तहत 15 जनवरी, 2021 तक निर्धारित प्रारूप में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 22 दिसंबर से शुरू हो चुकी है। IOCL पाइपलाइन डिवीजन में इंजीनियरिंग असिस्टेंट और टेक्निकल अटेंडेंट के रिक्त 47 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें –

जारी पदों का विवरण –
इंजीनियरिंग असिस्टेंट 27 पद
टेक्निकल अटेंडेंट 20 पद
कुल 47 पद
आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें –
इंजीनियरिंग असिस्टेंट पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित इंजीनियरिंग ट्रेड में किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। अटेंडेंट पदों पर 10वीं पास अथवा समकक्ष उम्मीदवार भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 26 वर्ष निर्धारित है।
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और फिजिकल टेस्ट के आधार पर होगा। एग्जाम की डेट्स जल्द जारी की जाएंगी। इंजीनियरिंग असिस्टेंट पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 25,000-1,05,000 रुपए के वेतनमान पर तथा टेक्निकल अटेंडेंट पदों पर 23,000-78,000 रुपए के वेतनमान पर नौकरी पर रखा जाएगा।
अप्लाई करने के लिए यहां क्लिक करें –
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page
