-
Advertisement
Shimla: रिज पर 20 साल बाद हुआ डोमेश्वर देवता का जातर उत्सव
Last Updated on March 1, 2020 by Vishal Rana
शिमला। राजधानी के ऐतिहासिक रिज पर देवता डोमेश्वर (Domeshwar Devta) गुठान का 20 साल बाद जातर उत्सव आयोजित हुआ। शिमला व सोलन जिलों की 18 ठकुराइयों और 22 रियासतों के प्रमुख देवता डोमेश्वर का पारंपरिक नृत्य रिज में आयोजित किया गया। जिसे देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग रिज पर पहुंचे। देवता का स्वर्ण जटित प्रतिमा युक्त पालकी का नृत्य आकर्षण का केन्द्र रहा। जातर उत्सव को देखने के लिए रिज पर खूब भीड़ जुटी। इस भीड़ में हिमाचल उच्च न्यायालय के मुख्य मुख्य न्यायाधीश एल. नारायण स्वामी सहित दूसरे न्यायाधीश व कई गणमान्य भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: बीजेपी की मजबूती के लिए पांवटा में 15 और 16 मार्च को बनेगी रणनीति
देव पालकी के चारों ओर देवलुओें का पारंपरिक वेशभूषा में परंपरागत चोल्टू नृत्य हुआ। देवता डोमेश्वर गुठाण के प्रमुख कारदार मदन लाल वर्मा ने बताया कि 20 साल बाद देवधुन पर यह देवनृत्य पेश किया जा रहा है। देवता तमाम शिमलावासियों को सुख एवं समृद्धि का आशीर्वाद दें रहे हैं। गौरतलब है कि यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। माना जाता है कि डामेश्वर सदियों पहले हिमाचल के सोलन व शिमला क्षेत्र के एक प्रसिद्ध योद्धा थे, जिन्हें देवत्व प्राप्त हुआ।