- Advertisement -
शिमला। जयराम सरकार ने 3 पुलिस अधिकारियों को इधर-उधर किया है। वहीं तैनाती का इंतजार कर रहे एक एचपीएस अधिकारी को तैनाती दी है। इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार डीएसपी (DSP) आनी और मनाली को तबादला किया गया है। डीएसपी आनी कुल्लू तेजिंद्र कुमार वर्मा अब डीएसपी चैथी आईआरबीएन जंगलबैरी हमीरपुर होंगे। डीएसपी मनाली शेर सिंह को डीएसपी पहली आईआरबीएन बनगढ़ ऊना लगाया गया है। डीएसपी छठी आईआरबीएन कोल्लर सिरमौर अनिल कुमार अब डीएसपी आनी होंगे। तैनाती का इंतजार कर रहे डीएसपी संजीव कुमार को डीएसपी मनाली लगाया गया है।
- Advertisement -