-
Advertisement
ब्रेकिंगः PET के पदों को बैकलॉग भरने को लेकर सदन में क्या बोली सरकार-जानिए
Last Updated on March 11, 2020 by Deepak
शिमला। सरकार ने माना है कि 2006 के बाद पीईटी (PET) की बैकलॉग भर्ती नहीं हो पाई है। सरकार बैकलॉग के पदों को श्रेणीवार पहचान कर व समस्त औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाएगी। यह जानकारी शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कांगड़ा के विधायक पवन काजल के पूछे सवाल के जवाब में दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 1 अक्टूबर 2018 से 31 जुलाई 2019 तक पीईटी के कितने पद भरे गए हैं। प्रदेश में 1 अक्टूबर 2018 से 31 जुलाई 2019 तक पीईटी के 266 पद भरे गए हैं। पीईटी की भर्ती प्रचलित भर्ती एवं पदोन्नति नियम के अनुसार होती है।
यह भी पढ़ें: Fake Degree Case: बोले जयराम- माधव यूनिवर्सिटी राजस्थान का प्रशासनिक ब्लॉक सील
विधायक पवन काजल ने पूछा था कि 1 अक्टूबर, 2018 से 31 जुलाई, 2019 तक पीईटी के कितने पद भरे गए हैं। वर्ष 2006 के बाद बैकलॉग भर्ती नहीं हुई, यदि हां तो सरकार कब तक बैकलॉग भरने का विचार रखती है। बीए में फिजिकल एजुकेशन का एक विषय पढ़ने वालों से पहले 3 साल का प्रशिक्षण प्राप्त पीईटी को अधिमान क्यों नहीं दिया जा रहा है।