-
Advertisement
शिलाकिपड़ से पंडोह तक प्रभावितों से जयराम ने की मुलाकात, जाना उनका दर्द
मंडी। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार से घर से बेघर हो चुके लोगों के पुर्नवास के लिए तुरंत प्रभाव से प्रभावी कदम उठाने की मांग उठाई है। आज जयराम ठाकुर ने मंडी सदर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र शिल्हाकिपड़, 4, 6, 7, 9 मील और पंडोह सहित कैंची मोड़ तक का दौरा किया और प्रभावितों के साथ मुलाकात करके उनके दुख दर्द को सांझा करने का प्रयास किया।
जयराम ठाकुर ने कहा कि बारिश के कारण बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है और इसकी भरपाई नहीं की जा सकती। बहुत से लोग घर से बेघर हो चुके हैं। कईयों के घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं तो कईयों के गिरने की कगार पर पहुंच चुके हैं। कई घर ऐसे हैं जो अब रहने के लायक ही नहीं बचे हैं। ऐसे में जो लोग घर से बेघर हो गए हैं उनके पुर्नवास के लिए प्रदेश सरकार तुरंत प्रभाव से प्रभावी कदम उठाए।

विपदा की घड़ी में प्रभावितों के साथ खड़ी है बीजेपी
जयराम ठाकुर ने कहा कि विपदा की इस घड़ी में बीजेपी प्रभावितों के साथ खड़ी है। सभी विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में हुए नुकसान का जायजा लेकर प्रभावितों की हरसंभव मदद करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंडी नगर निगम ने बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए बेहतरीन कार्य किया है और कर भी रहे हैं।
यह भी पढ़े:लाशों पर राजनीति ना करे कांग्रेस, अगर केंद्र ने ही सब कुछ करना तो कुर्सी छोड़ दोः तल्ख हुए जयराम
यह समय एक दूसरे की मदद करने का है और लोग ऐसा कर भी रहे हैं। इस मौके पर उनके साथ मंडी सदर के विधायक अनिल शर्मा, जोगिंद्रनगर के विधायक प्रकाश राणा और द्रंग के विधायक जवाहर ठाकुर सहित बीजेपी के अन्य नेता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
