-
Advertisement
Jairam Thakur | CM Sukhu | Himachal Vidhan Sabha |
Last Updated on September 21, 2023 by Soumitra Roy
हिमाचल विधानसभा मानसून सत्र में आज पिछली सरकार द्वारा ज्यादा कर्ज और फिजूलखर्ची को लेकर सदन में श्वेत पत्र रखा। श्वेत पत्र पर वक्तव्य देते हुए उप- मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पूर्व सरकार ने चुनाव जीतने के लिए धन का जमकर दुरुपयोग किया। चुनाव जीतने के लिए पूर्व सरकार ने चक्रव्यूह रचा। 2017 में राज्य पर 47,906 करोड़ रुपए का कर्ज था। जब BJP सरकार की सत्ता से विदाई हुई, तो कर्ज बढ़कर 76630 करोड़ रुपए हो गया।