-
Advertisement
![Jairam-thakur](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2024/03/Jairam-thakur.jpg)
Jairam Thakur: सुक्खू सरकार का सत्ता में रहना कठिन, कैबिनेट से भाग रहे मंत्री
Himachal Politics: शिमला। हिमाचल में चल रहे सियासी संकट के बीच नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) ने बड़ा बयान दिया है। जयराम ने कहा है कि प्रदेश में बने हालातों से ऐसा लग रहा है कि सुक्खू सरकार (Sukhu Government) का सत्ता में रहना कठिन है। कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) से कांग्रेस मंत्री भाग रहे हैं, कुछ अपना इस्तीफा दे रहे हैं। आपसी लड़ाई की वजह से कांग्रेस सरकार का सत्ता में रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है, ऐसे में प्रदेश में कुछ भी हो सकता है, कार्यकर्ता तैयार रहे।
![Jairam Thakur](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2024/03/jairam-thakur-1.jpg)
बूथ पर पार्टी की जीत सुनिश्चित करना त्रिदेव का काम
शिमला के गंज बाजार में आज बीजेपी शिमला मंडल का त्रिदेव सम्मेलन (Tridev Conference) हुआ जिसमें लोकसभा चुनावों से पहले बीजेपी शिमला मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की गई। पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। बूथ पर पार्टी की जीत सुनिश्चित करना त्रिदेव (Tridev) का काम होता है। कार्यकर्ताओं को पोलिंग बूथ पर ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़कर पार्टी के पक्ष में वोट करने के साथ जीत सुनिश्चित करने को कहा गया है।
![Jairam Thakur](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2024/03/jairam-thakur-2.jpg)
पीएम मोदी के नेतृत्व में पार्टी बढ़ रही आगे
जयराम ठाकुर ने कहा कि पूरे देश में पार्टी पीएम मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आगे बढ़ रही हैं। 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की आपसी लड़ाई की वजह से सता में रहना कठिन है मंत्रिमंडल की बैठक से मंत्री भाग रहे हैं कुछ अपना इस्तीफा दे रहे हैं। विधानसभा के अंदर विधायक सरकार के खिलाफ है। ऐसे हालातों आने वाले समय में कुछ भी हो सकता है।
यह भी पढ़े:Congress Rebel Rana:बाप के बाद राणा पुत्र भी कूदे, काले नाग के साथ-साथ राम मंदिर की भी हुई एंट्री
-लेखराज