-
Advertisement
हिमाचल विधानसभा: चतुर्थ श्रेणी कर्मी पदोन्नति मामले पर बड़ी अपडेट, जाने क्या बोले महेंद्र सिंह
Last Updated on December 14, 2021 by admin
धर्मशाला। हिमाचल में पदोन्नति की राह देख रहे जलशक्ति विभाग (Jal Shakti Department) के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों (Class IV personnel) पर आज सदन में जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हिमाचल के जल शक्ति विभाग में चतुर्थ श्रेणी पदोन्नति का मामला कोर्ट केस के चलते लटका पड़ा है। वर्तमान में जल शक्ति विभाग में कुल 47 चौकीदार और 37 सेवादार कार्यरत हैं, जिन्होंने 12वीं कक्षा उतीर्ण की हुई है। इनमें से 6 चौकीदार ऐसे हैं, जिन्हें जल शक्ति विभाग में 20 वर्ष या उससे अधिक का समय हो गया है, लेकिन पदोन्नति नहीं मिली है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: एलपीजी गैस प्लांट के अंदर काट दिये कई पेड़, वन विभाग की शिकायत पर मामला दर्ज
महेंद्र सिंह ठाकुर ने सारी जानकारी सदन में नालागढ़ के विधायक लखविंद्र सिंह राणा के सवाल के जवाब में दी। जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर (Jal Shakti Minister Mahendra Singh Thakur) ने जानकारी दी है कि भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के अनुसार लिपिक के 10 फीसदी पदों को चतुर्थ श्रेणी के कर्मियों द्वारा भरे जाने का प्रावधान है। वर्तमान में विभाग में लिपिक के 42 ऐसे पद खाली हैं, जिन्हें चतुर्थ श्रेणी के 10 फीसदी कोटे के अनुसार भरा जाना है, लेकिन पदोन्नति संबंधित मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन होने के कारण लिपिक के पदों पर पदोन्नति नहीं हो पा रही है। हाईकोर्ट के 14 दिसंबर, 2020 को दिए गए आदेशानुसार इन पदों को तब तक नहीं भरा जा सकता, जब तक इस मामले में हाईकोर्ट का अंतिम निर्णय नहीं आ जाता है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…