-
Advertisement
J&K: कुलगाम में आतंकवादियों ने पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया, एक की गोली मारकर हत्या
कुलगाम। जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के कुलगाम में बुधवार रात आतंकवादियों (Terrorists) ने अब्दुल रशीद डार नामक पुलिसकर्मी (Policeman) की गोली मारकर हत्या (Killed) कर दी। पुलिस ने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर आतंकवादियों की तलाश की जा रही है। पूर्व में आतंकवाद विरोधी अभियानों से जुड़े रहे डार पुलिस में शामिल होने से पहले सरकार समर्थक समूह इखवान के सदस्य थे। अभी तक तक किसी आतंकी संगठन ने इस वारदात की जिम्मेदारी नहीं ली थी। यह घटना रात करीब सवा नौ बजे कुलगाम जिल के अंतर्गत श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग परस्थित मीर बाजार के फुर्रे इलाके में हुई है।
यह भी पढ़ें: अब सेना में महिला अफसरों को भी मिलेगा स्थायी कमीशन, Ministry of Defence से मिली मंजूरी
मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिसकर्मी अब्दुल रशीद डार पुत्र गुलाम हसन डार निवासी फुरा मीर बाजार रात को घर के बाहर निकला था। इस दौरान घात लगाकर बैठे आतंकियों ने उस पर फायरिंग कर दी। उसे दो गोलियां मारी गई। इसमें एक गोली सीने और दूसरी पेट में लगी। फायरिंग करने के बाद आतंकी मौके से भाग गए। गोलियों की आवाज सुनते ही निकटतर्वी इलाके में गश्त कर रहे सुरक्षाकर्मी भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने पूरे इलाके को घेर लिया। इस बीच, खून से लथपथ पड़े अब्दुल रशीद को उपचार के लिए निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। अब्दुल रशीद के सीने और पेट में गोलियां लगी थीं। जम्मू और कश्मीर पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों को पकड़ने के लिए इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि आतंकियों के हमले में मृतक पुलिसकर्मी अब्दुल रशीद डार पूर्व एसपी बांडीपोरा के पीएसओ के रूप में तैनात रह चुके थे। आईजी कश्मीर विजय कुमार का कहना है कि पुलिस ने इलाके में सर्च आपरेशन शुरू किया है।
