-
Advertisement
JEE एडवांस 2022 का रिजल्ट घोषित, ऐसे करें चेक
Last Updated on September 11, 2022 by Neha Raina
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), बॉम्बे ने जेईई एडवांस्ड 2022 (JEE Advanced 2022 Result) के परिणाम घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार आईआईटी की आधिकारिक वेबसाइट https://jeeadv.ac.in/ पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें-मकान मालिक क्यों साइन करवाते हैं 11 महीने का रेंट एग्रीमेंट, जानिए वजह
बता दें कि रिजल्ट के साथ-साथ जेईई एडवांस्ड 2022 की मेरिट लिस्ट भी घोषित की गई है। जानकारी के अनुसार, कुल 160038 कैंडिडेट ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 155538 कैंडिडेट दोनों पेपरों के लिए उपस्थित रहे और इनमें से कुल 40712 उम्मीदवारों ने क्वालीफाई किया है। इस बार आईआईटी बॉम्बे जोन के आर के शिशिर ने परीक्षा में टॉप किया है। वहीं, लड़कियों में आईआईटी दिल्ली जोन की तनिष्का काबरा ने टॉप किया है।
ऐसे चेक करें रिजल्ट:
रिजल्ट चेक करने के लिए जेईई एडवांस की आधिकारिक वेबसाइट https://jeeadv.ac.in/ जाएं। इसके बाद यहां डायरेक्ट क्लिक करके आपको रिजल्ट दिख जाएगा। इस पेज पर फिर लॉग इन डिटेल्स भरें और सबमिट पर क्लिक करें।