-
Advertisement
Jogindernagar | Nageshwar Mahadev Kud | 21 kg Butter
Last Updated on January 15, 2024 by sintu kumar
तहसील लडभड़ोल के अंतर्गत नागेश्वर महादेव मंदिर में मकर संक्रांति के अवसर पर पहली बार घृत्त पर्व का शुभारंभ हुआ। नागेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग का शिवभक्तों ने 21 किलो मक्खन और मेवे का शृंगार किया। इस घृतमंडल को 21 जनवरी को उतारा जाएगा तथा अगले दिन भंडारे के समय सभी भक्तजनों को यह प्रसाद के रूप में बांट दिया जाएगा। इसके अलावा राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में अखंड रामायण व भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।