-
Advertisement
तबाही का हाल जानने आए नड्डा ने कहा- हिमाचल को मदद में कमी नहीं रहेगी
कुल्लू। हिमाचल में बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड का जायजा लेने आए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP National President JP Nadda) ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार राज्य को आर्थिक मदद में पीछे नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि चाहे वह हिमाचल की सड़कें हों या फिर प्रभावितों को राहत देने का मामला, केंद्र सरकार और हम सभी हिमाचल के लोगों के साथ खड़े हैं।
इससे पहले भुंतर एयरपोर्ट (Bhuntar Airport) पर पहुंचने के बाद जगत प्रकाश नड्डा बाढ़ पीड़ितों से मिले और उनका दर्द जाना। उन्होंने कुल्लू में भुंतर और उसके बाद मनाली (Manali) में हुए नुकसान का भी जायजा लिया। बाद में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार प्रदेश के लिए हरसंभव सहायता करने में अग्रिम भूमिका में रहेगी। केंद्रीय नेतृत्व राहत कार्य के माध्यम से नुकसान की भरपाई कर रहा है और आने वाले समय में और भरपाई हो सके, उसकी चिंता करना हमारी जिम्मेदारी है। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने आपदा के पहले ही दिन हिमाचल के सीएम और विपक्ष की नेता जयराम ठाकुर से बात की थी। उसी दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एनडीआरएफ (NDRF) की 13 टीम सक्रिय रूप से हिमाचल भेजी थी। इससे बचाव एवं राहत कार्य भी तीव्र गति से चल रहा है।

हम साथ खड़े हैं
हम सब लोग मिलकर इस दुख की घड़ी में हिमाचल प्रदेश की जनता से साथ खड़े (In Solidarity With the People of Himachal) हैं। हिमाचल फिर से सामान्य हो सके और सब लोगों के प्रति राहत कार्य के साथ-साथ उनका बचाव भी ढंग से हो, इस बात की चिंता करने की आवश्यकता है। मैं और मेरे साथी इस बात के लिए कटिबद्ध है। मेरी बातचीत प्रशासन के लोगों के हुई है। जो कुछ भी होगा वह हम जल्द से जल्द करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री राहत की दृष्टि से कुछ और व्यवस्था कर रहे हैं।

सड़कों के लिए अलग राशि मिलेगी
पीएम मोदी ने खुद कहा है कि हिमाचल में जाकर देखो। इस कारण हम सब लोग आए हैं। हम हिमाचल के लोगों को भरोसा दिलाना चाहते हैं कि राहत कार्य शीघ्र तीव्र गति से होंगे और हिमाचल की सड़कों को भी जल्द से जल्द ठीक किया जाएगा। इसके लिए अलग से आर्थिक मदद दी जाएगी। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल भी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े:नड्डा ने किया मंडी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, बोले- प्रदेश सरकार के संपर्क में है केंद्र
