-
Advertisement
सोलन में बीजेपी की तिरंगा यात्रा में शामिल हुए जेपी नड्डा, भारत माता की जय के नारों की गूंज
JP Nadda: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज सोलन के मॉल रोड पर बीजेपी की तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। जेपी नड्डा ने खुली जीप में सवार होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल व पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उनके साथ थे। तिरंगा यात्रा के माध्यम से सेना का मनोबल बढ़ाया। यह यात्रा सोलन माल रोड से चली और पूरा वातावरण भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। सभी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए नारेबाजी भी की।
“हर हाथ में तिरंगा – हर दिल में राष्ट्रप्रेम”
आज वीरभूमि हिमाचल प्रदेश के सोलन में आयोजित 'तिरंगा यात्रा' में सहभागिता कर बड़ी संख्या में उपस्थित स्थानीय नागरिकजनों के साथ भारतीय सेना के वीर जवानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के… pic.twitter.com/54K55ydNm7
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) June 2, 2025
विमल नेगी मौत मामले की जांच में सहयोग नहीं कर रहे सीएम
इस अवसर पर डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि हमें कष्ट के साथ कहना पड़ता है कि प्रदेश के सीएम विमल नेगी मौत मामले की जांच में सहयोग करने से पीछे हट रहे हैं। जिस प्रकार से पेन ड्राइव का मामला आया, उसके डाटा को वाश आउट करने का बहुत बड़ा मामला बन गया है। क्यों पेन ड्राइव को गायब किया गया, क्यों उसको दोबारा प्रस्तुत किया गया,एसपी ने हाईकोर्ट में सीबीआई के खिलाफ पटिशन दायर की और अंत में जनता के दबाव में आकर उस को वापिस लिया गया। हिमाचल की जनता का प्रदेश की सरकार से विश्वास उठ गया है। कानून व्यवस्था की किस प्रकार से हालत खराब हुई है, ये हिमाचल की जनता समझ रही है।
नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर भी चर्चा
तिरंगा यात्रा के बाद सोलन में ही बीजेपी की कोर ग्रुप की बैठक है। नड्डा की अध्यक्षता में होने वाली कोर ग्रुप मीटिंग में प्रदेश सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की जाएगी। खासकर चीफ इंजीनियर विमल नेगी मौत मामले में बीजेपी सुक्खू सरकार को घेरने का प्रयास करेगी। बताया जा रहा है कि आज की मीटिंग में बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर भी चर्चा हो सकती है।
नरेंद्र

