-
Advertisement
Kangana ने थप्पड़ कांड को हत्या और दुष्कर्म जैसे अपराध से जोड़ा, लिखा लंबा चौड़ा नोट
Kangana Ranaut Slapped: कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को CISF महिला सुरक्षाकर्मी द्वारा मारे थप्पड़ (Slap) की गूंज थमने का नाम नहीं ले रही। इस वक्त मंडी से नई सांसद थप्पड़कांड को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्म इंडस्ट्री से लेकर पॉलिटिक्स तक हर कोई इस मामले पर प्रतिक्रिया दे रहा है। कुछ इस थप्पड़ कांड की निंदा कर रहे तो कुछ CISF सुरक्षाकर्मी को सपोर्ट कर रहे हैं। जिसको लेकर अब कंगना ने सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा नोट लिख दिया है और सुरक्षाकर्मी को सपोर्ट करने वाले लोगों पर भड़क गई हैं। कंगना ने इस थप्पड़कांड को हत्या (Murder) और दुष्कर्म (Rape) जैसे अपराधों से जोड़ दिया है।
कंगना ने नोट में क्या कहा
कंगना रनौत ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा कि ‘हर बलात्कारी, हत्यारे या चोर के पास अपराध करने के लिए हमेशा एक भावनात्मक, शारीरिक, मानसिक और आर्थिक कारण होता है। कोई भी अपराध (Crime) बिना कारण के नहीं होता। फिर भी उन्हें दोषी ठहराया जाता है और जेल की सजा सुनाई जाती है। अगर आप अपराधियों के साथ हैं, तो देश के सारे कानूनों को तोड़कर अपराध करने की भावना से जुड़े हैं।
https://twitter.com/KanganaTeam/status/1799317324853584160
याद रखें अगर आप किसी के इंटीमेट जोन में घुसने, उनकी इजाजत के बिना उनके शरीर को छूने और उन पर हमला करने से सहमत हैं, तो आप बलात्कार या हत्या से भी सहमत हैं। आपको अपनी मनोवैज्ञानिक आपराधिक प्रवृत्तियों में गहराई से देखना चाहिए, मेरा सुझाव है कि प्लीज योग और ध्यान करें। वरना जीवन एक कड़वा और बोझिल अनुभव बन जाएगा। कृपया इतना द्वेष, घृणा और ईर्ष्या न रखें, अपने आप को मुक्त करें।’
आपको बता दें कि हाल ही में चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF की एक महिला ने कंगना रनौत को थप्पड़ मारा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और तब से यह मामला बढ़ता ही जा रहा है।
-नेशनल डेस्क

