-
Advertisement
Kangana Ranaut: चार जून से एक-दूसरे के कपड़े फाड़ेंगे कांग्रेस और गठबंधन के नेता
Lok Sabha Election 2024: मंडी। बीजेपी मंडी लोकसभा प्रत्याशी कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने आज बल्ह विधानसभा में अपना चुनाव प्रचार किया। चुनावी जनसंवाद में उन्होंने कहा कि चार जून से कांग्रेस नेता व इंडी गठबंधन के लोग एक दूसरे के कपड़े फाड़ना शुरू कर देंगे। उन्होंने दावा किया कि चार जून शाम होते ही इंडी वाले कहेंगे, कि कांग्रेस (Congress) ने चुनावों में लुटिया डुबो दी और एक-दूसरे के कपड़े फाड़ना शुरू कर देंगे। कांग्रेस का शाही परिवार पराजय का ठीकरा खरगे के सिर पर फोड़ करके विदेश में छुट्टियां मनाने चला जाएगा और बेचारे खरगे जी कार्यकर्ताओं का गुस्सा सहते-सहते थक जाएंगे।

छोटे मियां की गारंटियां पूरी हुई नहीं, बड़े मियां और गारंटियां दे गए
राहुल गांधी का राजनीतिक करियर जितना फ्लॉप है, उतनी ही फ्लॉप (Flop) उनकी ऊना की रैली रही। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मंच से सिर्फ़ झूठे आश्वासन और मुंगेरीलाल के सपने दिखाए जा रहे थे। राहुल गांधी ने मंच से झूठी गारंटियों की झड़ी लगा दी, क्योंकि उन्हें पता है कि ना उनकी सरकार आनी है ना उन्हें गारण्टियां पूरी करनी हैं। हिमाचल प्रदेश में छोटे मियां यानी सुक्खू की गारंटियां पूरी हुई नहीं, बड़े मियां राहुल गांधी दो-चार और गारंटियां दे गए।

16 महीने बीत गए पर कांग्रेस ने एक भी गारंटी पूरी नहीं की
आज हिमाचल में कांग्रेस को सरकार (Congress Government) बनाए 16 महीने बीत गए हैं पर इन्होंने अपनी एक भी गारंटी पूरी नहीं की है। हिमाचल की माताएं बहने अभी तक अपने 1500 प्रति महीने का इंतजार कर रही हैं। हिमाचल के किसान अभी तक 2 प्रति किलो गोबर और 100 प्रति लीटर दूध खरीदे जाने का इंतजार कर रहे हैं। हिमाचल के युवा 5 लाख नौकरियां का इंतजार कर रहे हैं। हिमाचल के परिवार 300 यूनिट फ्री बिजली का इंतजार कर रहे हैं। कांग्रेस के नेता इन मुद्दों पर कुछ नहीं बोलते हैं बल्कि नए-नए भ्रम फैलाने में लगे रहते हैं। इन सारी गारंटियों को छोड़ कांग्रेस अब नई गारंटियों के चक्कर में पड़ गई है।
यह भी पढ़े:Anurag Thakur: भारत के टुकड़े-टुकड़े करने वाली गैंग के लोग कांग्रेस में शामिल
भारत एक वैश्विक महाशक्ति बनकर उभरा
इंडी गठबंधन और कांग्रेस वाले देश को डराते थे और कहते थे अगर राम मंदिर (Ram Mandir) बना तो देश में बवाल हो जाएगा, खून की नदियां बहेंगी। अयोध्या में भव्य राममंदिर के रूप में हमारी 500 वर्षों की प्रतीक्षा पूरी हुई है। वहीं जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाकर मोदी सरकार ने शांति स्थापित करने का काम किया है ऑपरेशन गंगा युद्धग्रस्त क्षेत्र से ना सिर्फ़ भारतीयों को सुरक्षित बाहर लाने का माध्यम बना, बल्कि दुनिया ने मोदी राज में सशक्त भारत की बुलंद तस्वीर भी देखी। आज भारत एक वैश्विक महाशक्ति बनकर उभरा है देश हर मोर्चे पर विश्व का मार्ग प्रशस्त कर रहा है तो यह केवल मात्र PM मोदी के नेतृत्व में ही संभव हो सका है।
