-
Advertisement
दिवाली पटाखा बैन पर #Kangana_Ranaut बोलीं, फिर तो क्रिसमस-ईद पर भी…
दिवाली पर पटाखे बैन का समर्थन करने वाले लोगों पर निशाना साधते हुए कंगना रणौत (#KanganaRanaut) ने ट्वीट कर कहा है कि फिर तो क्रिसमस पर पेड़ काटे जाने पर रोक लगाने और ईद पर जानवरों की कुर्बानी पर भी रोक लगनी चाहिए। अपनी बेबाकी के कारण सुर्खियों में रहने वाली कंगना ने अपने ट्वीट(Tweet) में लिखा है, चलिए दिवाली को पटाखा मुक्त बनाते हैं, क्रिसमस पर पेड़ नहीं काटते हैं और ईद को जानवरों पर क्रूरता मुक्त करते हैं… सभी जागरुक लिबरल्स मुझसे सहमत हैं, अगर नहीं तो यह देखना आसान है कि आप क्या चाहते हैं लेकिन यह साफ नहीं है कि आप क्या और कैसे चाहते हैं। अपने आप से पूछें कि आपकी काली इच्छाओं के पीछे क्या कारण हैं।
https://twitter.com/KanganaTeam/status/1327843586784825345
इससे पहले शहजाद पूनावाला ने अपने ट्वीट में लिखा था, अगर पर्यावरण बचाने के लिए दिवाली बिना पटाखों के मनाई जाएगी तो क्रिसमस भी पृथ्वी को बचाने के लिए पेड़ काटे बिना मनाया जाना चाहिए। सुनिश्चित करें कि यह ट्वीट हर एक उदारवादी देखे और इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे। याद रहे कि कंगना के घर में पिछले महीने से ही जश्न का माहौल है। कंगना के भाई अक्षत की शादी उदयपुर के द लीला पैलेस में हुई ।
https://twitter.com/KanganaTeam/status/1326904737967595528
कंगना और उनकी बहन रंगोली पिछले कई दिनों से शादी के अलग-अलग मौके की झलकियां शेयर कर रही हैं। दिवाली के अवसर पर कंगना ने अपनी भाभी का स्वागत खास अंदाज में किया। आज कंगना के भाई की शादी की धाम है। धाम के लिए तैयार कंगना ने अपने कुछ फोटो शेयर किए हैं।
https://twitter.com/KanganaTeam/status/1327879496981114892
