-
Advertisement
Kangra Valley Carnival/ Kangra/ CM sukhu
कांगड़ा वैली कार्निवाल आयोजन को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब कार्निवल के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन और खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग विवादों में घिरता नजर आया. जब पेट्रोल पंप, एलपीजी एजेंसियों, एचपीटीए लाइसेंसधारकों, चावल व आटा मिल मालिकों और ईंट भट्ठा संचालकों से ‘योगदान’ मांगे जाने का पत्र जारी किया गया. मामले में राजनीतिक तूल पकड़ने के बाद विभाग ने तत्काल प्रभाव से इस पत्र को वापस ले लिया है.खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, कांगड़ा द्वारा जारी कार्यालय आदेश में स्पष्ट किया गया है कि 17 दिसंबर 2025 को जारी पत्र संख्या 18937-941, जिसके जरिए कांगड़ा वैली कार्निवल के लिए योगदान देने का अनुरोध किया गया था, अब निरस्त माना जाए. आदेश के मुताबिक संबंधित सभी प्रतिष्ठानों को किसी प्रकार की कार्रवाई करने की जरुरत नहीं है.बीजेपी विधायक सुधीर शर्मा ने पहले ही मुद्दे पर आवाज उठाई थी और सुक्खू सरकार पर व्यापारियों से वसूली करने के आरोप लगाए थे.
