-
Advertisement
हिमाचल के सीएम सुक्खू अनुभवी हैं, बेहतर चलाएंगे सरकार- कौल सिंह
मंडी। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के वर्तमान में सीएम सुखविंद्रर सिंह सुक्खू बड़े पदों पर रहे हैं, वह नौजवान हैं, तजुर्बा है और उन्हें सरकार को चलाने का पूरा अनुभव भी है और सुक्खू बेहतर तरीके से सरकार को चलाएंगे। इसके साथ ही कांग्रेस ने जनता से घोषणा पत्र में जो वादे किए हैं उन्हें पूरा करने और हिमाचल प्रदेश की जनता की उम्मीदों आकांक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास सरकार के द्वारा किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:सुक्खू सरकार का पहला गोल-पालमपुर के राख-नगरी में बनेगा आईटी पार्क

कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चे प्रेरणा लेते हैं और वह आगे चलकर प्रदेश और देश का नाम रोशन करते हैं। उन्होंने कहा कि साइंस कांग्रेस में करीब 25 हजार बच्चों ने भाग लिया जिसमें से राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए 600 बच्चे अपने आविष्कारों के साथ 4 दिनों तक अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करेंगे। इसके बाद 16 बच्चों का चयन गुजरात के अहमदाबाद में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के लिए किया जाएगा। उन्होंने बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि यही बच्चे आने वाले समय में बड़े-बड़े पदों पर देश की सेवा करेंगे जिसमें सरकार इनका सहयोग कर ही है। इस मौके पर धर्मपुर से कांग्रेस के विजेता विधायक प्रत्याशी चंद्र शेखर भी विशेष तौर पर मौजूद रहे। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। सभी ने विज्ञान प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

