-
Advertisement
तानाशाह बीजेपी 15 से 20 सीटों पर सिमट कर रह जाएगी : कौल सिंह ठाकुर
Last Updated on November 15, 2022 by sintu kumar
शिमला। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर (Kaul Singh Thakur) ने कांग्रेस (Congress) की 45 से 50 सीटें जीतने का दावा किया हैं। कौल सिंह ने कहा कि प्रदेश में इस बार सरकार के खिलाफ रिकॉर्ड मतदान हुआ हैं। बीजेपी की सरकार में लोग महंगाई-बेरोजगारी (inflation-unemployment) से परेशान हैं। प्रदेश की जनता ने बीजेपी की सरकार के खिलाफ बाहर आकर रिकॉर्ड मतदान किया हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी 15 से 20 सीटों पर (15 to 20 seats) सिमट कर रह जाएगी। कौल सिंह ने शिमला में कहा कि कांग्रेस पार्टी में लोकतंत्र है। कांग्रेस सीएम घोषित नहीं करती है।
यह भी पढ़ें:वर्ष 2017 का टूटा रिकॉर्ड, इस बार हिमाचल में हुआ 75.6 प्रतिशत मतदान
वह स्वयं नवीं बार चुन कर आएंगे। पार्टी के अध्यक्ष व मंत्री के पदों पर भी रहे हैं। एक बार के विधायक भी सीएम का दावेदार होता है। कांग्रेस बहुमत में आने के बाद एक प्रक्रिया के तहत सीएम बनती है। सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) जो भी निर्णय करेंगी वह स्वीकार होगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी में तानाशाही है। उत्तराखंड में हारे हुए को सीएम बनाया गया। प्रदेश में रिकॉर्ड मतदान हुआ है। लोगों ने सरकार के खिलाफ मतदान किया है। पांच साल के कुशासन, महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार के खिलाफ मतदान हुआ है।