-
Advertisement
खालिस्तानी आतंकी सुख बिकरीवाल को Dubai से डिपोर्ट कर भारत लाए
भारत की सुरक्षा एजेंसियों को गुरूवार सुबह बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पाक की खुफिया एजेंसी आईएसआई (Pakistan intelligence agency ISI) के लिए पंजाब में टारगेट किलिंग (Target killing in Punjab) करवाने वाले मोस्ट वांटेड गैंगस्टर खालिस्तानी आतंकी सुख बिकरीवाल (Sukh Bikariwal) को सुरक्षा एजेंसियां दुबई से डिपोर्ट करके दिल्ली (Delhi) ले आई हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचते ही उसे दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने दिसंबर के शुरू में पांच आतंकियों (Five Terrorists)को पकड़ा था। उनसे पूछताछ में बिकरीवाल को लेकर खुलासा हुआ था। गिरफ्तार किए गए आतंकियों में से तीन ने पंजाब में पुलिस अधिकारी बलविंदर संधु (Police officer Balwinder Sandhu in Punjab) की हत्या की थी। तीनों आरोपियों ने इस बात को पूछताछ में कबूल किया था कि उन्हें संधु की हत्या के लिए सुख बिकरीवाल ने दुबई से आदेश दिया था।
ये भी पढ़ेः पाकिस्तान में मारा गया भारत का वॉन्टेड शीर्ष खालिस्तानी आतंकी ‘हैप्पी पीएचडी’
रिपोर्ट में बताया गया है कि दुबई (Dubai) में रहने के दौरान बिकरीवाल ने अपना हुलिया बदल लिया था। उसने अपनी दाढ़ी भी बढ़ा ली। दुबई स्थित सुख बिकरीवाल के फ्लैट पर छापेमारी की गई, इसके बाद उसे हिरासत में लिया गया। याद रहे कि बीते सोमवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शकरपुर इलाके से मुठभेड़ के बाद पांच आतंकियों को गिरफ्तार किया था। इनमें से दो आतंकी कश्मीर और तीन पंजाब (Punjab) के रहने वाले हैं। सुरक्षा बलों का कहना है कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इस्लामिक और खालिस्तानी आतंकियों ने एक-दूसरे के साथ हाथ मिला लिया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि इन आतंकियों का मकसद भारत के खिलाफ खालिस्तानी आंदोलन खड़ा करना है। गैंगस्टर सुख बिकरीवाल आईएसआई का मोहरा था, जो पंजाब में टारगेट किलिंग के लिए आदेश देता था।
