-
Advertisement
Kishan Kapoor | Breaking | Passed Away |
धर्मशाला। बीजेपी नेता एवं पूर्व सांसद किशन कपूर का आज चंडीगढ स्थित पीजीआई में निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। किशन कपूर का जन्म 25 जून, 1951 को जिला कांगड़ा के खनियारा में हरिराम और गुलाबो देवी के घर हुआ था। उनकी राजनीतिक यात्रा 1970 के दशक में जनसंघ और जनता पार्टी की सदस्यता से शुरू हुई। 1985 में कपूर ने धर्मशाला निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार के रूप में पहला चुनाव लड़ा। 1990 में वे धर्मशाला से बीजेपी के विधायक चुने गए। वे 1990 से 1998 तक हिमाचल प्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे, इस दौरान वह बीजेपी सरकार में परिवहन, नगर एवं ग्राम नियोजन तथा शहरी विकास जैसे विभागों के मंत्री रहे। वर्ष 2007 से 2012 तक उद्योग, परिवहन और शहरी विकास मंत्री रहे। दिसंबर 2017 से मई 2019 तक खाद्य और नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के मंत्री के रूप में कार्य किया है। वर्ष 2019 के आम चुनाव में वे कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र से रिकॉर्ड मतों के अंतर से लोकसभा सदस्य चुने गए थे।