-
Advertisement
पूरी जिंदगी में कितनी बातें करता है कोई शख्स, यहां जानें डिटेल
आमतौर पर हम देखते हैं कि कुछ लोग बहुत कम बोलते हैं। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो बहुत बातें (Talkative) करते हैं। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो भले ही लोगों से बात ना करें, लेकिन उनके दिमाग में कुछ ना कुछ शब्द चलते ही रहते हैं। ऐसे इंसान मौका मिलते ही बोलने की कोशिश करते हैं। ऐसे लोगों की बातों का सिलसिला कभी खत्म नहीं होता है। हालांकि, क्या आपने कभी सोचा है कि एक इंसान दिन में कितने शब्द बोलता है। आज हम आपको बताएंगे कि एक इंसान दिन में कितना बोलता है।
ये भी पढ़ें-OK नहीं है कोई शब्द, सच जानकर हो जाएंगे हैरान, पढ़ें रोचक फैक्ट्स
रिसर्च के अनुसार, कोई भी इंसान एक दिन में कम से कम 7000 शब्द बोलता है। जबकि, बहुत ज्यादा बोलने वाला इंसान 7000 शब्दों से भी ज्यादा शब्द बोल लेता है। ऐसे ही एक इंसान पूरी जिंदगी में 86 करोड़ शब्द बोलता है। इस बात की जानकारी ब्रिटिश राइटर और ब्रॉडकास्ट गाइल्स ब्रैंडरइथ की किताब THE JOY OF LEX: HOW TO HAVE FUN WITH 860,341,500 WORDS में दी गई है।
ऐसा कहा जाता है कि एक व्यक्ति अपनी पूरी जिंदगी में ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी के 20 वॉल्यूम को 14.5 बार पढ़ने जितना बोल लेता है।