- Advertisement -
नई दिल्ली। महान फ्रेंच भविष्यवक्ता नास्तेदमस (French prophet nostadamus) को उनकी सटीक भविष्यवाणियों (Predictions) के लिए जाना जाता है। उनकी कई भविष्यवाणियां सच निकली हैं। साल 2020 को लेकर भी उन्होंने एक ऐसी भविष्यवाणी की है जिससे भारत में तनाव का माहौल पैदा हो सकता है। उन्होंने 2020 के लिए की भविष्यवाणी में कहा है कि जिन देशों में कई समय से विवाद चल रहा है उनके बीच युद्ध के हालात बन सकते हैं।
नास्त्रेदमस ने साल 2020 को लेकर जो भविष्यवाणियां की हैं उनके अनुसार 2020 में कई देशों में आपस में टकराव बढ़ेंगे। भविष्यवाणी के मुताबिक़ दुनिया के कई बड़े देशों में युद्ध जैसे हालात बन जाएंगे। जिससे लोग सड़कों पर उतर आएंगे। जिसके करना ऐसा माना जा रहा है कि नास्त्रेदमस की ये भविष्यवाणी पाकिस्तान और भारत के संदर्भ में हो सकती है। गौर हो, भारत-पाक के बीच कई सालों से तनाव की स्थिति है। कश्मीर (Jammu and kashmir) में आर्टिकल 370 समाप्त किए जाने को लेकर भी पाकिस्तान में प्रदर्शन हुए हैं। नास्त्रेदमस ने अर्थव्यवस्था को लेकर भी भविष्यवाणी की है। भविष्यवाणी के मुताबिक, 2020 दुनिया के लिए आर्थिक अस्थिरता वाला साल हो सकता है।
- Advertisement -