-
Advertisement

Surya Grahan: कब लग रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण, भारत में दिखाई देगा या नहीं पढ़ें
Surya Grahan 2024: साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) 8 अप्रैल, सोमवार के दिन लगेगा और उसके 12 घंटे पहले सूतक काल (Sutak Period) शुरू हो जाएगा। भारत के समयानुसार रात 9 बजकर 12 मिनट से सुबह अगले दिन 9 अप्रैल, 2 बजकर 22 मिनट होगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा जिस चलते पूरी तरह अंधकारमय नजर आएगा। सूर्य ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले ही लग जाता है। ऐसे में कुछ भी शुभ काम, पूजा पाठ से जुड़ी चीजें नहीं की जाती हैं।
कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण
आपको बता दें कि इस सूर्य ग्रहण को भारत (India) से नहीं देखा जा सकेगा। इसलिए भारत में इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। इसके अलावा इस सूर्य ग्रहण को कनाडा, मेक्सिको, कोस्टा रिका, क्यूबा, डोमिनिका, ग्रीनलैंड, आयरलैंड, आइसलैंड, जमाइका, नॉर्वे, पनामा, निकारगुआ, रूस, पोर्तो रिको, यूनाइटेड स्टेट्स, अरूबा, बर्मुडा, करेबियन नीदरलैंड्स, कोलंबिया, सैंट मार्टिन, स्पेन, द बहामास, यूनाइटेड किंगडम और वेनेजुएला समेत संसार के कुछ हिस्सों से देखा जा सकता है।
सूर्य ग्रहण का वैज्ञानिक महत्व क्या है…….
जब चंद्रमा पृथ्वी की परिक्रमा करते हुए सूर्य और पृथ्वी (Earth) के बीच आ जाता है और इस दौरान सूर्य की रोशनी पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाती है। इस खगोलीय घटना को ही सूर्य ग्रहण कहते हैं। या यूं कहें कि जब पृथ्वी, चंद्रमा और सूर्य एक ही समय पर एक दूसरे के बीच से गुजरते हैं तब सूर्य ग्रहण लगता है।