-
Advertisement

गहरी नींद में थे लोग और विवि की कैंटीन में भड़क गई आग, लाखों का सामान जलकर राख
Fire: डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी में अग्निकांड हुआ है। विवि की कैंटीन में आग लगने से खासा नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि आग रात करीब 2 बजे के आसपास लगी और कुछ ही देर में पूरी कैंटीन को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि अंदर रखा सारा सामान पूरी तरह से जलकर राख हो गया। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक इस अग्निकांड में लगभग 10 लाख रुपए की सम्पत्ति का नुकसान हुआ है।
शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है आग लगने का कारण
आग लगने की जानकारी मिलते ही विवि प्रशासन की ओर से अग्निशमन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आग को फैलने से रोका जा सका। राहत की बात यह रही कि घटना के समय कैन्टीन में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि इस कैंटीन का संचालन उदय ठाकुर नामक व्यक्ति द्वारा किया जा रहा था। आग लगने के प्राथमिक कारणों में शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है। हालांकि फायर विभाग और प्रशासनिक अधिकारी आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच कर रहे हैं।
नरेंद्र