-
Advertisement
इस वजह से शादी के लिए जरूरी है पति-पत्नी में उम्र का अंतर, जानें
Last Updated on February 6, 2020 by
नई दिल्ली। अपने आज तक अपने आस-पास में जिन भी लोगों की शादी (Marriage) होते हुए देखी होगी वहां एक चीज पर जरूर गौर किया होगा वह ये कि दुल्हन हमेशा दूल्हे से उम्र में छोटी ही होती है। खाकसर ऐसा तब होता है जब ये एक अरेंज मैरिज हो। आप शायद ये नहीं जानते होंगे कि शादी के लिए दुल्हन का दूल्हे (Groom) से छोटा होना बहुत जरूरी होता है। यहां आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर दुल्हन का दूल्हे के मुकाबले उम्र में छोटा होना क्यों जरूरी माना जाता है।
यह भी पढ़ें: इस शख्स ने बताया Corona Virus का ईलाज, इस तरह बचाई थी अपनी जान
हॉर्मोनल चेंज : बता दें, महिलाओं में होने वाले हार्मोनल चेंज (Hormonal) के कारण उनकी स्किन में जल्दी बदलाव आता है। ऐसे में अपने पार्टनर के मुकाबले जल्दी बूढी होने लगती हैं। इसलिए दूल्हा उम्र थोड़ा बड़ा होना चाहिए ताकि अगर चलकर वह अपने पति से उम्र में ज्यादा न लगे।
सोच में फर्क : ऐसा मानना है कि लड़कियां लड़कों से ज्यादा मैच्योर होती हैं। ऐसे में अगर दोनों एक ही उम्र के होंगे तो उनकी सोच कभी भी आपस में नहीं मिलेगी। जिसकी वजह से उनके बीच झगड़े होने की संभावना बहुत अधिक बढ़ जाएगी।
ज्यादा भावुक होती हैं लड़कियां : लड़कों के मुकाबले लड़कियां ज्यादा भावुक होती हैं। ऐसे में मां-बाप हमेशा कोशिश करते हैं कि उनकी बेटी का होने वाला हमसफर हमेशा उसे भावनात्मक रूप से सहारा दे सके। इसलिए भी दोनों के ऐज को ज्यादा तबज्जो दी जाती है।