-
Advertisement
राठौर बोले-महेंद्र सिंह बदतमीजी के नए कीर्तिमान कर रहे हैं स्थापित
Last Updated on August 11, 2021 by IANS
सुंदरनगर । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर (Kuldeep Rathore)ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में प्रदेश सरकार की कोई उपलब्धि नहीं है। विकास कार्य पूरी तरह से ठप्प पड़े हैं। पूर्व कांग्रेस सरकार के समय शुरू किए कार्य बंद कर दिए गए हैं। सरकार कर्ज के बोझ तले दब चुकी है। संसाधन जुटाने के लिए किसी प्रकार के प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। बोर्डों और निगमों में बेमतलब की नियुक्तियां की जा रही हैं और महंगी गाड़ियां खरीदी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार के कार्यकाल में ईमानदार अधिकारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। यह बात उन्होंने बुधवार को सुंदरनगर में पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान कही।
यह भी पढ़ें: कुलदीप राठौर ने पार्टी में खींची लक्ष्मण रेखा, अनुशासनहीनता के खिलाफ होगी कार्रवाई
राठौर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर पर भी जमकर बरसे उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह बदतमीजी के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। मुख्य सचिव अनिल खाची के साथ पहले बदतमीजी की गई और बाद में उन्हें पद से हटा दिया गया। उन्होंने कहा कि अफसरशाही को ताश के पत्तों की तरह इधर-उधर फेंका जा रहा है जिससे प्रतीत होता है कि जयराम ठाकुर का अफसरशाही पर कोई भी नियंत्रण नहीं है। इस से प्रतीक हो रहा है कि सरकार को चलाने का कार्य जयराम ठाकुर नहीं महेंद्र सिंह (Jal Shakti Minister Mahendra Singh) कर रहे हैं। इसके साथ ही कुलदीप राठौर ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है। प्रदेश में हत्या के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामले बढ़े हैं। प्रदेश में अब गोलियां चल रही हैं। पिछले दस वर्षों में महिला उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ी हैं। पार्टी में गुटबाजी के सवाल पर उन्होंने कहा कि अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी लक्ष्मण रेखा पार करने का प्रयास करेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, वरिष्ठ प्रदेश प्रवक्ता सोहन लाल ठाकुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश चौधरी, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू चंदेल, पूर्व मंत्री रंगीला राम राव, चेतराम ठाकुर, रमेश ठाकुर, लाल सिंह कौशल सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page