-
Advertisement
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर की माता का निधन
Last Updated on June 14, 2021 by saroj patrwal
शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर (Kuldeep Rathore) की माता मलकी देवी राठौर का निधन हो गया। मलकी देवी (Malki Devi) का अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक निवास स्थान कुमारसेन में किया जाएगा। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी, बीती रात उनका निधन हो गया। शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) व पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ राजेश शर्मा ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सीएम जयराम टाकुर ने भी कुलदीप राठौर की माता के निधन पर अपने संवेदनाएं प्रकट की है।
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर जी की पूज्य माता जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें तथा दुःख की इस घड़ी में शोकग्रस्त परिवार को संबल प्रदान करें।
— Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) June 14, 2021