-
Advertisement
हिमाचल कांग्रेस में फेरबदल के बीच कुलदीप राठौर पहुंचे सोनिया गांधी के द्वार, जाने क्यों
शिमला। हिमाचल कांग्रेस (Himachal Congress) में हुए बड़े फेरबदल के बीच प्रदेश कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर सोनियां गांधी से मिलने जा पहुंचे हैं। अपने पद से हटाए जाने के एक ही दिन बाद उनका दिल्ली में सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से मिलना राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर रहा है। हालांकि राठौर ने इस दौरे को निजी दौरा बताया है। कुलदीप राठौर ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद बताया कि वह अपने बेटे पीयूष राठौर की शादी का न्योता (Wedding Invitation) देने के लिए ही सोनिया गांधी से मिलने गए थे। उन्होंने बताया कि सोनिया गाधी से मुलाकात में हिमाचल कांग्रेस में हुए फेरबदल पर भी उनसे चर्चा हुई है। कुलदीप राठौर ने कहा कि आलाकमान का फैसला उन्हें मंजूर है और आगे जो भी जिम्मेदारी मिलेगी उसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगे।
यह भी पढ़ें:प्रतिभा सिंह बोलीं: हिमाचल में कांग्रेस का सीधा मुकाबला बीजेपी से, एकजुट होकर लड़ेंगे चुनाव
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कुलदीप राठौर (Kuldeep Singh Rathore) के अध्यक्ष पद पर रहते उनके कार्यो की सराहना करते हुए उम्मीद जाहिर की कि भविष्य में भी वह इसी प्रकार पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करते रहेंगे। राठौर ने सोनिया गांधी को भरोसा दिया कि वह प्रदेश की नव नियुक्त अध्यक्ष प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) को संगठन की मजबूती के लिए हर संभव सहयोग देंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है और आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस अपनी जीत का परचम लहराएगी। कुलदीप राठौर ने कहा प्रतिभा सिंह अच्छी लीडर हैं और मुझे उम्मीद है कि वह इस इस पद पर खरी उतरेंगी। उन्होंने बताया कि प्रतिभा सिंह से बात की है और उन्हें हमेशा सहयोग देने का आश्वासन दिया है। बता दें कि चुनावी साल में हिमाचल कांग्रेस में बड़ा फेरबदल किया गया है। कांग्रेस हाई कमान ने हिमाचल के पूर्व सीएम स्व. वीरभद्र सिंह (Former CM Mr. Virbhadra Singh) की पत्नी और मंडी संसदीय क्षेत्र से सांसद प्रतिभा सिंह को हिमाचल कांग्रेस की कमान सौंपी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…