-
Advertisement
ब्रेकिंगः हिमाचल कांग्रेस में बदलाव की चर्चाओं के बीच मुकेश-सुक्खू की वेणुगोपाल से मुलाकात
Last Updated on April 4, 2022 by
पंकज शर्मा / नई दिल्ली। हिमाचल कांग्रेस संगठन में बदलाव की चर्चाओं के बीच पार्टी के प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला (Rajiv Shukla) ने सोमवार को नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री व पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ मुलाकात की और कई अहम मुद्दों पर उनसे चर्चा की। इसके बाद राजीव शुक्ला इन दोनों को लेकर पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणूगोपाल (KC Venugopal) से मिले। समझा जा रहा है कि हिमाचल कांग्रेस (Himachal Congress) में फेरबदल होने जा रहा है। इससे पहले ऐसे भी खबर आई कि राजीव शुक्ला ने कर्नल धनीराम शांडिल को भी दिल्ली बुलाया है। ये भी पता चला है कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता विपल्व ठाकुर भी इसी सिलसिले में दिल्ली में ही है।
बता दें कि प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला (Rajiv Shukla) ने आज पार्टी के तीन नेताओं को दिल्ली तलब किया था। शुक्ला के साथ ये बैठक सायं छह बजे दिल्ली में होनी तय हुई थी। बैठक में नेता प्रतिपक्ष (Mukesh Aghnihotri) मुकेश अग्निहोत्री,पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू व सोलन से विधायक कर्नल धनीराम शांडिल शामिल हैं। हालांकि राजीव शुक्ला से मुकेश अग्निहोत्री और सुखविंदर सिंह सुक्खू की ही मुलाकात हुई है।
यह भी पढ़ें- नड्डा के लिए हिमाचल का एक बूथ भी इसलिए है कीमती-पढ़ें एक क्लिक पर
ऐसा माना जा रहा है की बैठक के बाद हिमाचल कांग्रेस के संगठन में बदलाव हो जाएगा। बताया जा रहा है कि इस उठापटक के बीच पार्टी नेता विप्लव ठाकुर भी दिल्ली पहुंची हुई हैं। याद रहे कि ये वाली बैठक पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ हाल ही में हिमाचल के 25 नेताओं के साथ हुई बैठक के बाद बुलाई गई है। इसलिए ये बैठक निष्कर्ष की तरफ जाती दिख रही है। ऐसा माना जा रहा है कि सुखविंदर सिंह सुक्खू को एडजेस्ट करने के लिए आज की बैठक से कोई निर्णय निकल कर आएगा।