हिमाचल: JCC बैठक पर राठौर ने घेरे सीएम जयराम, प्रदेश में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

राठौर बोले: इतिहास में पहली बार इतनी संख्या में सीएम के आवास पहुंचे पुलिस कर्मी

हिमाचल: JCC बैठक पर राठौर ने घेरे सीएम जयराम, प्रदेश में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

- Advertisement -

शिमला। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर (Kuldeep Singh Rathore) ने सीएम जयराम ठाकुर पर आरोप लगाया है कि वह कर्मचारियों के साथ भेदभाव कर अपने राजनैतिक हित साधने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गत चार सालों में सीएम ने कर्मचारियों की किसी भी मांग पर कोई सुनवाई नही की। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में चार उप चुनावों में बीजेपी को मिली करारी हार के बाद सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) का कर्मचारी विरोधी चहेरा सामने आ गया है। राठौर ने सोमवार को यहां कहा कि जेसीसी की बैठक में पुलिस कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा किया गया।


यह भी पढ़ें: बीबीएनडीए बैठक से पहले ही लीक हुई कार्यों की सूची, भड़के कांग्रेस विधायक ने मांगी जांच

राठौर ने कहा कि प्रदेश के इतिहास में यह पहली बार देखने को मिला जब बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी अपनी मांगों को लेकर बर्दी में सीएम के आवास पर पहुंचे हो। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार की बेरुखी से साफ है कि सरकार उनके प्रति संवेदनहीन है। दिन रात कानून व्यवस्था के प्रति अपनी ड्यूटी करते पुलिस जवानों के साथ सरकार का यह बरताव बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। राठौर ने सरकार से मांग की है कि उन्हें पुलिस कर्मचारियों की जायज मांगो को तुरंत मानते हुए इनके साथ न्याय करना चाहिए।

सुंदरनगर में बढ़ती महंगाई और भ्रष्टाचार को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: प्रदर्शन कर रहे भामस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की, दो घायल

सुंदरनगर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुंदरनगर के बैनर तले सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पूर्व विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सोहन लाल ठाकुर के नेतृत्व में जन जागरण अभियान के तहत बढ़ती महंगाई और बढ़ते भ्रष्टाचार को लेकर एक रोष रैली निकाली। यह रैली सुंदरनगर शहर से होते हुए एसडीएम कार्यालय तक निकाली गई। एसडीएम सुंदरनगर धर्मेश रामौत्रा के माध्यम से राष्ट्रपति को बढ़ते भ्रष्टाचार और महंगाई पर लगाम लगाने के लिए ज्ञापन भी भेजा गया। सोहन लाल ठाकुर ने कहा कि वर्तमान सरकार के नियंत्रण से महंगाई बाहर हो चुकी है। भ्रष्टाचार का बोलबाला है बेरोजगारी दर कम करने में सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है।

बिलासपुर में महिला कांग्रेस ने निकाली रोष रैली

 

 

बिलासपुर। कांग्रेस द्वारा पूरे प्रदेश में चलाए गए जनजागरण अभियान के तहत सोमवार को बिलासपुर में महिला कांग्रेस द्वारा रोष रैली निकाली गई। कांग्रेस भवन से शहीद स्मारक तक रैली निकालकर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी कर केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। इस दौरान महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष जेनब चंदेल विशेष रूप से उपस्थित रहीं। वहींए जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमानए जिला महिला कांग्रेस अध्यक्षा गोदावरी चंदेल व पूर्व विधायक बंबर ठाकुर भी मौजूद रहे। महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जेनब चंदेल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की गूंगी बहरी सरकार को जगाने के लिए महिला कांग्रेस की हर कार्यकर्ता सड़कों पर उतरी है। आज किसानए बेरोजगार, महिलाएं व छोटे व्यापारी केंद्र व प्रदेश सरकार से परेशान हैं। महंगाई आसमान छू रही है। दालों व सब्जियों के बढ़ते रेट के चलते यह यह खाद्य वस्तुएं आज जनता की पहुंच से दूर हो गई हैं।

 

 

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group… 

 

- Advertisement -

Tags: | protest | प्रदर्शन | himachal news online | Himachal News | Kuldeep Rathore | जेसीसी बैठक | latest news | कुलदीप सिंह राठौर | himachal congress | सीएम जयराम | Himachal Breaking News | HP Congress | himachal abhi abhi news | प्रदेश भर | latest himachal news in hindi | Himachal headlines in Hindi | today himachal news | कांग्रेस | himachal news live | हिमाचल | current news of himachal pradesh
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है