-
Advertisement
Kullu Police के खिलाफ बार एसोसिएशन ने जम कर निकाला गुब्बार
Last Updated on November 18, 2020 by Vishal Rana
कुल्लू। वरिष्ठ अधिवक्ता चुनेश्वर ठाकुर के खिलाफ झूठा मामला दर्ज करने के विरोध में आज ज़िला बार एसोसिएशन( District Bar Association) ने रोष रैली निकाली। पुलिस प्रशासन व एसपी के खिलाफ डीसी ऑफिस( DC office) के सामने ढालपुर मैदान से एसपी ऑफिस ( SP Office) तक बार एसोसिएशन ने प्रदर्शन किया। इस दौरान एसपी कुल्लू व पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। बार एसोसिएशन कुल्लू के अध्यक्ष संजय ठाकुर ,पूर्व अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर , वरिष्ठ अधिवक्ता चुनेश्वर सिंह ने प्रदर्शन करने वालों को संबोधित किया। पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि कुल्लू पुलिस जनता को परेशान कर रही है और कानून को दरकिनार कर झूठे मामले दर्ज किए जा रहे हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता चुनेश्वर ठाकुर के खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि रात को 8 बजे यह घटना घटित हुई जबकि रात साढ़े बारह बजे मामला दर्ज किया। उन्हें पुलिसिंग एक्ट 118 के तहत गिरफ्तार किया गया और उसके बाद 1 बजे तक खाना तक खाने नहीं दिया। उन्होंने कहा पुलिस की गुंडागर्दी नहीं चलेगी।
यह भी पढ़ें: अमेरिका में सत्ता हस्तांतरण से पहले #Trump के समर्थन में हजारों लोगों का प्रदर्शन
पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह ठाकुर कहा चुनेश्वर सिंह ठाकुर ने कई बार पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ आवाज उठाई है। इसलिए पुलिस झूठे मामले दर्ज कर कानून का दुरूपयोग कर रही है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय ठाकुर ने बताया कि एसपी कुल्लू कानून का दुरुपयोग कर रहे है और कानून को दरकिनार कर जनता को परेशान कर रहे है।उन्होंने कहा पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ एसपी कुल्लू के तबादले को लेकर हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस और सीएम से मांग की है। जब तक एसपी कुल्लू का तबादला जब तक नहीं होगा तब वकीलों का रोष जारी रहेगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group