-
Advertisement
Corona संकट के बीच संतोषगढ़ में राख के ढेर में बदली मजदूरों की झुग्गियां
ऊना। कोरोना संकट के बीच पुलिस चौकी संतोषगढ़ के तहत स्वां नदी किनारे स्थित आधा दर्जन प्रवासी मजदूरों की झुग्गियां (huts) आग की भेंट चढ़ गई। आगजनी की घटना में करीब 55 हजार रुपये की नगदी सहित झुग्गियों के अंदर सारा सारा सामान जलकर राख हो गया। वहीं 6 मुर्गे पर भी जिंदा जल गए। प्रवासी मजदूरों ने हैंडपंप के पानी की मदद से आग( Fire) बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सारी मेहनत बेकार किया। वहीं सूचना मिलने के बाद डीआरडीए ( DRDA) के अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रवासी मजदूरों को राशन दिया। इसके अलावा पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है। लेकिन अभी तक आग के लगने का कारण पता नहीं चल पाया है।
यह भी पढ़ें: Corona Breaking ; हमीरपुर-कांगड़ा में दो नए मामले, 200 के करीब पहुंचा आंकड़ा
जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर को स्वां नदी किनारे स्थित प्रवासी मजदूरों की झुग्गियां में अचानक आग लग गई। आग लगने से प्रवासियों का सभी समान जलकर राख हो गया। पीड़ित धन देवी का आग के चलते झुग्गी में रखा 50 हजार रुपए कैश व मुर्गा जल गए। वहीं अमर सिंह का 3 हजार रुपए नगद जल गए । आग पर नियंत्रण पाने के लिए पानी का भी प्रबंध नहीं था। एक हैंड पंप के सहारे आग को बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक सब कुछ जल कर रख हो गया। आगजनी में सभी के कपड़े, बर्तन, राशन, बैंक की कापी, आधार कार्ड व अन्य कागजात भी जलकर राख हो गए। आग की सूचना मिलने के बाद डीआरडीए व पुलिस टीम मौके पर पहुंची। डीआरडीए के अधिकारियों ने जहां प्रवासी मजदूरों को राशन दिया। वहीं पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पूरी जानकारी जुटाई।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

