-
Advertisement
मनचले ने Lady Police पर किया कमेंट ‘इतनी पतली हो, रायफल कैसे संभालती हो’, मिला जबरदस्त जवाब
महिलाओं के खिलाफ देश में अपराध बढ़ते जा रहे हैं। चौराहों पर या सार्वजनिक जगह पर मनचले अक्सर महिलाओं को फब्तियां कसते औऱ छेड़ते रहते हैं। कुछ महिलाएं तो ये सब सहन करती हैं लेकिन कुछ मुंह तोड़ जवाब देने से पीछे नहीं हटतीं। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में महिलाओं से छेड़छाड़ के मामले काफी बढ़ रहे हैं। यहां पर मनचलों का हौसला इतना बढ़ गया है कि वो वर्दी पहनी हुई महिला सिपाही को छेड़ने में भी पीछे नहीं हटते। ऐसा ही कुछ हुआ बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र में। लेकिन ये सिपाही दूसरी लड़कियों की तरह नहीं थी। इसने मनचले को अच्छा सबक सिखाया।
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में Corona की दूसरी लहर प्रचंड, वाशिम जिले के एक हॉस्टल में 190 छात्र Positive
हुआ यूं कि गली से गुज़र रही महिला सिपाही को देखकर मनचले ने कमेंट (Comment) कर दिया। मनचले ने महिला सिपाही को कहा, ‘तुम इतनी पतली हो, रायफल कैसे संभालती हो’। टिप्पणी के बाद महिला सिपाही ने मनचले को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। धुनाई के बाद महिला सिपाही ने थाने में फोन किया और फ़ोर्स बुलवाई। पुलिस फ़ोर्स को देखकर मनचला महिला सिपाही को धक्का देकर भाग निकला, लेकिन धक्का-मुक्की में मनचले का मोबाइल वहीं गिर गया।
महिला सिपाही (Lady Police) का कहना है कि ये अक्सर आती-जाती लड़कियों से छेड़खानी कर उन पर कमेंट करता है लेकिन उसकी किस्मत खराब थी जो पुलिस वाली के हत्थे चढ़ गया। दरअसल, पुलिस को फरीदपुर के मोहल्ले साहूकारा में आते-जाते लड़कियों पर फब्ती कसने की खबर मिली थी। इसी के तहत पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान चलाया। मिशन शक्ति के तहत ही महिला सिपाही मनचलों की धर पकड़ में लगी थीं। महिला सिपाही गली से निकली तो उस पर भी टिप्पणी की गई। पुलिस का कहना है कि मनचला जल्द ही सलाखों के पीछे होगा। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।