-
Advertisement
भूस्खलन के कारण रामपुर -निरमंड सड़क पर ठप हुआ यातायात
Last Updated on January 10, 2020 by Deepak
कुल्लू। आनी उपमंडल के तहत वजीर बावड़ी के पास भारी भूस्खलन के चलते इस मार्ग पर यातायात बंद हो गया है। मार्ग अवरुद्ध होने के कारण रामपुर से निरमंड के लिए यातायात वाया दत्तनगर डायवर्ट किया है। मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात रामपुर से निर्माण जाने वाली सड़क में वजीर बावड़ी के पास भारी से भारी भूस्खलन हुआ। इसी कारण लोगों को आवाजाही के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
लोनिवि ब्रो के एसडीओ उदय कौशल ने बताया कि पिछले कल भी रामपुर से निरमंड जाने वाली सड़क पर दत्त नगर के पहाड़ी से भूस्खलन हुआ था, जिसके बाद इस सड़क को यातायात के लिए बहाल किया था। उन्होंने कहा कि बीती रात भी पहाड़ी दरकी और सड़क पर बड़ी-बड़ी चट्टाने आ गिरी है। लोक निर्माण विभाग की मशीनरी सड़क से भूस्खलन का मलबा हटाने में जुटी हुई है लेकिन पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें गिरने के कारण रास्ता खोलने में अभी समय लग सकता है। आज शाम तक सड़क यातायात बहाल होने की संभावना नहीं है, जिसके चलते ट्रैफिक को बाया दत्तनगर से डायवर्ट किया गया है। दत्त नगर के पास पहाड़ी से बार-बार भूस्खलन होता है। लोक निर्माण विभाग की मशीनरी घटनास्थल पर सड़क बहाली के कार्य में जुटी हुई है।