-
Advertisement
किन्नौर में निगुलसरी के पास फिर लैंडस्लाइड; NH5 बंद, सेब के ट्रक फंसे
Last Updated on October 1, 2023 by Soumitra Roy
किन्नौर। किन्नौर जिले में निगुलसरी (Nigulsari) के पास NH5 पर लगातार दूसरे दिन लैंडस्लाइड (Landslide) हुआ है। पहाड़ी से चट्टानें और मलबा गिरने के कारण हाईवे बंद (Highway Blocked) हो गया है। इससे सेब के बागवानों के ट्रक सहित बड़ी संख्या में टूरिस्ट और उनकी गाड़ियां हाईवे के दोनों ओर फंसी हुई हैं।
रविवार सुबह हुए लैंडस्लाइड और पहाड़ी से लगातार मलबा गिरने के कारण NHAI और मशीनों को सड़क खोलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लैंडस्लाइड से हाईवे बंद हो जाने के कारण सेब से लदे ट्रक (Trucks With Apples Trapped) भी फंस गए हैं। लैंडस्लाइड के कारण हाईवे के जल्द बहाल होने के आसार कम नजर आ रहे हैं। मौके पर पुलिस प्रशासन भी पहुंच गया है। पुलिस ने गाड़ियों को पहले ही रोक दिया है। सड़क के दोनों और पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात कर दिए गए हैं। शनिवार को भी निगुलसरी के पास इसी जगह पर लैंडस्लाइड होने से हाईवे बंद हो गया था और सेब बागवानों समेत कई गाड़ियां फंस गई थी। NHAI ने बाद में कड़ी मशक्कत से हाईवे को बहाल किया गया था, लेकिन आज सुबह लैंडस्लाइड से हाईवे फिर बंद हो गया है।
यह भी पढ़े:किन्नौर का छितकुल बना “सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव-2023”, दिल्ली में मिला अवॉर्ड