-
Advertisement
सीजफायर के बाद शांति से गुजरी बीती रात, भारत-पाकिस्तान DGMO के बीच बातचीत आज
India Pakistan DGMO Meeting: भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर के बाद जम्मू-कश्मीर और LoCसे सटे अन्य इलाकों में बीत रात काफी हद तक शांतिपूर्ण रही। किसी भी तरह की घटना की खबर नहीं है। पहलगाम हमले के बाद पहली बार बॉर्डर पर पड़ोसी देश की तरफ से कोई हरकत नहीं नजर नहीं आई है। भारतीय सेना ने सोमवार सुबह कहा- बीती रात जम्मू-कश्मीर और इंटरनेशनल बॉर्डर पर पूरी तरह शांति रही। कोई भी घटना सामने नहीं आई। राजस्थान, पंजाब, जम्मू-कश्मीर के बॉर्डर से लगे इलाकों में 11 मई से हालात नॉर्मल हैं। बाजार खुलने लगे हैं और सामान्य गतिविधियां शुरू हो गई हैं। दोपहर 12 बजे दोनों देशों के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMO) फोन पर बात करेंगे। सूत्रों के अनुसार इस बातचीत में कोई अन्य देश शामिल नहीं होगा।

दो दिन की सतर्कता के बाद आज पंजाब के अधिकतर जिलों में स्कूल और कॉलेज खुल गए हैं। हालांकि बॉर्डर से सटे अमृतसर, फिरोजपुर, तरणतारण और बरनाला में स्कूल अभी भी बंद हैं। वहीं, जालंधर में बीती रात पटाखा फोड़ने पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। राजस्थान में बॉर्डर से सटे चार जिलों बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर और श्रीगंगानगर में बीती रात एहतियातन ब्लैकआउट रहा। आज सुबह सड़कों पर चहल-पहल दिख रही है। हालांकि, सावधानी के चलते बॉर्डर के जिलों में स्कूल-कॉलेज आज भी बंद हैं।
https://twitter.com/adgpi/status/1921516351354507650
तीनों सेनाओं ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि हमने ऑपरेशन सिंदूर के लक्ष्य हासिल कर लिए हैं। ऑपरेशन अभी भी जारी है। समय आने पर इसकी जानकारी देंगे। एयरफोर्स ने अफवाहों से बचने की अपील की। ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत से 10 मई तक पाकिस्तान की गोलीबारी में 7 जवान (5 आर्मी, 2BSF) शहीद हो चुके हैं, जबकि 60 घायल हैं। इसके अलावा 27 लोगों की मौत हो चुकी है।
पंकज शर्मा
