-
Advertisement
जुड़वां बच्चे अपने कमरे में बैठे थे….
Last Updated on March 26, 2021 by Vishal Rana
आशिकी की हद तो देखो…
एक लड़के की गर्ल फ्रेंड मर गई तो
उस लड़के ने चिता पर लेट कर लड़की के साथ
सेल्फी खींच कर पोस्ट किया – “Me with My ex girl Friend”.
at शमशान घाट – Feeling Sad…!!! with pandit ji & 14 others
अखबार बेचने वाला एक लड़का जोर-जोर से चिल्ला रहा था….
आज की ताजा खबर, एक छोटे से झूठ ने 120 लोगों का बेवकूफ बनाया,
एक आदमी उससे बोला – छोटू एक अखबार मुझे भी दे जरा,
अखबार बेचने वाला लड़का उसको अखबार देकर आगे चला गया,
और फिर से चिल्लाया, आज की ताजा खबर एक छोटे से झूठ ने 121 लोगों का
बेवकूफ बनाया…
बेचारा आदमी – जब दाढ़ी न आये तो दवाई ढूंढता है,
जब आ जाती है तो नाई ढूंढता है,
जब सफ़ेद हो जाती है तो डाई ढूंढता है!
ठंड में ठिठुरते देख कर….
दो महिलाओं को जब कंबल देने की कोशिश की गई
तो वो गुस्सा कर बोलीं –
जाइए काम करिए अपना, हम गरीब नहीं हैं,
हम तो शादी में जा रहे हैं !
आज Olx पे ये एड देख के आंखें भर आईं…
For Sale:
शादी का शेरवानी सूट.!!
न्यू कन्डीशन.!!
सिर्फ एक बार पहना हुआ…
वो भी गलती से !
कुछ बच्चे सड़क पर अपने पटाखे जला रहे थे…
अभी एक पटाखे में चिंगारी लगाई ही थी की सामने से एक आंटी आती दिखी . .
सब चिल्लाने लगे …आंटी पटाखा है …आंटी पटाखा है … आंटी पटाखा है …
आंटी मुस्कराई और बोली :
नहीं रे पगलो, अब पहले जैसी बात कहां।
जुड़वां बच्चे अपने कमरे में बैठे थे….
एक हंस-हंस के लोटपोट हो रहा था, जबकि दूसरा उदास था।
पिता – इतना क्यों हंस रहे हो?
बच्चा – इतनी ठंड में मम्मी ने दोनों बार इसी को नहला दिया …!
एक अमेरिकी डॉक्टर भारत आया…
डाक्टर ने बस स्टैंड पर 20 रुपए की एक किताब खरीदी…
किताब देखते ही उसे दिल का दौरा पड़ गया।
20 रुपए की इस किताब का नाम था …
30 दिन में डॉक्टर कैसे बनें!
अगर आप रोज़…
1 गिलास पालक करेला लौकी का जूस पीते है
तो न केवल… आपका वजन कम होगा
बल्कि जीवन जीने की इच्छा भी कम हो जाएगी |
टीचर :- न्यूटन का नियम बताओ..
लड़का:- सर पूरी लाइन तो याद नहीं,, लास्ट का याद है.
टीचर :- चलो लास्ट का ही सुनाओ
लड़का : …और इसे ही न्यूटन का नियम कहते हैं..
सर ने क्लास में पूछा : एक महान वैज्ञानिक का नाम बताओ?
लड़का: आलिया भट्ट !
सर: छड़ी हाथ में लेकर…..यही सीखे हो?
दूसरा: ये तोतला है सर, आर्यभट्ट बोल रहा है…
संता – यार मैं बड़ा परेशान हूं. बंता – क्या हुआ पाजी?…
संता – ये टीवी सीरियलों को तो बैन कर देना चाहिए.
बंता – क्यों बीवी उसे ही देखती रहती है क्या ?
संता – हां यार. अपने ससुराल की कोई टेंशन नहीं है साला
“सिमर के ससुराल” की पूरी फ़िक्र है.