-
Advertisement
बीजेपी को ले डूबेगी जयराम सरकार की कारगुजारियां- बोले मुकेश
ऊना। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री अपने विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ प्रदेश भर के विभिन्न हिस्सों में कांग्रेस के लिए चुनाव-प्रचार अभियान की कमान संभाले हुए हैं। प्रदेश के कुछ हिस्सों में चुनावी सभाओं को संबोधित करने के बाद हेलीकॉप्टर से लौटे नेता प्रतिपक्ष ने अपने विधानसभा क्षेत्र में ताबड़तोड़ नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश की जयराम सरकार को जमकर निशाने पर लिया और कहा कि जयराम सरकार की कारगुजारी ही उसे ले डूबने में सक्षम है। मुकेश अग्निहोत्री ने दावा किया कि प्रदेश की जनता प्रदेश सरकार से खासी परेशान थी और अब आचार संहिता लगने के बाद प्रदेश भर का माहौल बदल चुका है।
यह भी पढ़ें- बीजेपी के चोले में कांग्रेस को घेरा-जेल और बेल की बातें करते रहे
नेता प्रतिपक्ष मुकेश के कांगड़ गांव में उड़न खटोले से उतरते ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया और हेलीपैड से लेकर सभा स्थल तक उन्हें नारेबाजी के बीच ले जाया गया। सीएम जयराम ठाकुर द्वारा नेता प्रतिपक्ष की भाषा को इंगित करते हुए उसे कांग्रेस को ले डूबने में सक्षम बताने का जवाब देते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की कारगुजारी ही उसे ले डूबेगी। मात्र 20 दिन के भीतर प्रदेश भर में कांग्रेस सत्ता में आ रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के नाम की सुनामी चल रही है और जयराम सरकार इस सुनामी में पूरी तरह नेस्तनाबूद हो जाएगी।
