-
Advertisement
Headphone लगाकर नहर किनारे Music सुन रही कक्षा 8 की लड़की को तेंदुए ने हमला कर मार डाला
Last Updated on June 8, 2020 by Deepak
देहरादून। पहाड़ी राज्य उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल ज़िले के रामनगर इलाके में अपने हेडफोन पर संगीत सुन रही कक्षा 8 की लड़की पर तेंदुए (Leopard) ने हमला किया और उसे मार डाला। घटना के वक्त वह गूल (नहर) के पास बैठी हुई थी। तभी किशोरी को तेंदुए ने अपना निवाला बना दिया। जबकि उसके बगल में कपड़े धो रही अन्य महिला ने भाग कर जान बचाई। बताया गया कि तेंदुआ किशोरी की गर्दन मुंह में दबाकर जंगल में ले गया।
यह भी पढ़ें: Corona in India : पिछले 24 घंटे में 9,983 नए केस आए सामने, ढाई लाख के पार पहुंची कुल मरीजों की संख्या
चार घंटे की मशक्कत के बाद जंगल में लड़की का शव मिला
इसके बाद लड़की की सहेलियों के हो हल्ला करने पर ग्रामीण उसे बचाने के लिए दौड़े। सूचना पर पुलिस व वन विभाग की टीम भी पहुंच गई। जंगल में सर्च ऑपरेशन करने पर किशोरी गभीर हालत में मिली। इस दौरान तेंदुए ने फिर हमला करने की कोशिश की। लेकिन वनकर्मियों ने फायरिंग कर उसे भगाया। चार घंटे की मशक्कत के बाद जंगल में लड़की का शव (Deadbody) मिला। डीएफओ हिमांशु बागरी ने बताया कि लोगों को जंगल की ओर नहीं जाने को कहा गया है। किशोरी कक्षा आठ की छात्रा थी। घटना स्थल पर सुरक्षा बढ़ा है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
यह भी पढ़ें: Unlock1.0 का फेज़ 2 : इन राज्यों में खुले धार्मिक स्थल, रेस्तरां और मॉल, इन बातों का रखना होगा ध्यान
हेडफोन की वजह से शायद वह तेंदुए की आवाज़ नहीं सुन पाई
अधिकारी ने कहा, ‘हेडफोन और एक कंघी घटनास्थल से मिली। पीड़िता ने हेडफोन (Headphone) लगा रखा था, इसलिए शायद वह तेंदुए की आवाज़ नहीं सुन पाई।’ मृतक लड़की का नाम ममता बताया जा रहा है। ममता दो भाइयों योगेश और दीपक की इकलौती बहन थी। दोनों भाइयों, मां रामवती और पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। ममता गोविंदी देवी इंटर कॉलेज में आठवीं की छात्रा थी। उसके पिता जल संस्थान में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी हैं। तेंदुए को बार-बार हमले करने करने के कारण ग्रामीण भयभीत हैं। वन अधिकारियों ने 90 हजार रुपए का चेक पीड़ित परिवार को सौंप दिया। शेष 2।10 लाख रुपए का भुगतान भी दो-तीन दिनों में करने का आश्वासन दिया गया है।