-
Advertisement
Operation Sindoor में मारे गए आतंकियों की लिस्ट-मोहम्मद अजहर, अबू जिंदाल भी शामिल
Opration Sindoor: पहलगाम हमले के बाद भारत आतंकियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहा है। ऑपरेशन सिंदूर (Opration Sindoor)के तहत भारत ने पीओके में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था और इस हमले में कई मोस्ट वांटेड आतंकियों की मौत हुई थी। अब भारत सरकार ने मारे गए आतंकियों की लिस्ट जारी की है। इन में कंधार में हुए प्लेन हाईजैक (Plane hijacked in Kandahar) का मास्टरमाइंड मोहम्मद युसूफ अजहर और अबु जुंदाल भी शामिल है। पाकिस्तान ने शुक्रवार को रात जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात के 26 शहरों में 550 से ज्यादा ड्रोन दागे थे। इस हमले को भारतीय आर्मी ने नाकाम कर दिया। शनिवार सुबह फिर जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा और गुजरात में पाकिस्तान ने हमला किया। पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी में राजौरी के प्रशासनिक अफसर समेत 5 लोगों की मौत हो गई। ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए 5 आतंकियों की डिटेल तीन दिन बाद सामने आई।
मोहम्मद यूसुफ अजहर उर्फ उस्ताद जी, मोहम्मद सलीम, घोसी साहब: जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी और मसूद अजहर का साला। आतंकी संगठन में हथियारों के प्रशिक्षण का प्रभारी। जम्मू-कश्मीर में कई आतंकी हमलों में शामिल था और कउ-814 विमान अपहरण यानी कंधार हाईजैक की साजिश रचनेवालों में शामिल था।
मुदस्सर खडियान उर्फ अबू जुंदाल: लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी मुरीदके में मरकज तैयबा का प्रभारी था। यह 26 नवंबर 2008 मुंबई में हुए आतंकी हमले में शामिल था। पाकिस्तानी सेना ने अंतिम संस्कार में इसे गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
खालिद उर्फ अबू अकाशा: लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी। अफगानिस्तान से हथियारों की तस्करी में शामिल था। जम्मू-कश्मीर में कई आतंकी हमलों में शामिल। फैसलाबाद में अंतिम संस्कार हुआ। इसमें पाकिस्तानी सेना के अधिकारी भी शामिल हुए।
हाफिज मुहम्मद जमील: जैश-ए-मोहम्मद का बड़ा आतंकवादी मुहम्मद जमील मौलाना मसूद अजहर का सबसे बड़ा साला। बहावलपुर में मरकज सुब्हान अल्लाह का प्रभारी। युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और फंडिंग में सक्रिय था।
मोहम्मद हसन खान: जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी। पिता PoK में JeM का ऑपरेशनल कमांडर मुफ्ती असगर खान कश्मीरी। मो. हसन की जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों की योजना में अहम भूमिका थी।
पंकज शर्मा
