-
Advertisement
Karsog के बगशाड में पहुंचे डेढ़ दर्जन बिरोजा श्रमिक, लोगों में दहशत
Last Updated on March 25, 2020 by Vishal Rana
करसोग। उपमंडल करसोग की ग्राम पंचायत बगशाड में कुछ दिन पहले ही कांगड़ा जिला के कुछ श्रमिक पहुंचे हुए हैं। जिन्हें एक ठेकेदार यहां लेकर आया हुआ हैै। यह श्रमिक हर रोज ग्रुपों में जंगलों से बिरोजा निकालने जा रहे हैं। जिसके चलते स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। जानकारी देते हुए कुछ ग्रमीणों ने बताया कि लगभग 4 से 5 दिन पहले ही कांगड़ा मूल के लगभग डेढ़ दर्जन श्रमिकों को बरोज़ा ठेकेदार यहां लाया है। यह श्रमिक हर रोज बिरोजा निकालने धर्मोड के जंगलों में ग्रुप में जाते हैं।
बता दें कि हिमाचल में सबसे पहले कोरोना जैसी महामारी से संक्रमित कांगड़ा में ही 2 मरीजों की पहचान हुई थी। इसी कारण से लोगों में डर है कि कहीं कुछ अनहोनी न हो। ग्राम पंचायत प्रधान बगशाड ने कहा कि हमारी जानकारी में भी इस तरह की बात आई है। उन्होंने बताया कि जितने भी श्रमिक बाहर से अभी हाल ही में पंचायत में आये हैं उनकी जानकारी करसोग प्रशासन को तुरंत दी जा रही है। वहीं उपमंडलाधिकारी नागरिक करसोग सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि हमारे पास प्रेस के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई है। मामले पर त्वरित कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।