-
Advertisement
Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस टिकट की चाह रखने वालों को चुकानी होगी कीमत @ 10,000
लेखराज घरटा/ शिमला। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) लड़ने के इच्छुक से हिमाचल कांग्रेस (Himachal Congress) ने पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों व सक्रिय कार्यकर्ताओं से पार्टी टिकट के लिए सादे कागज पर आवेदन मांगे है। ये आवेदन 9 फरवरी से 15 फरवरी 2024 तक स्वीकार किए जाएंगे । 15 फरवरी सायं 5 बजे के बाद प्राप्त किसी भी आवेदन पर कोई विचार नहीं होगा। आवदेन प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में सादे कागज पर दस हजार (Ten Thousand) की राशि के चेक के साथ करना होगा। यानी टिकट की चाह रखने वालों को आवेदन के लिए दस हजार रुपए की कीमत भी चुकता करनी होगी।
दिल्ली बैठक में बनी थी रणनीति
इससे दो रोज पहले ही दिल्ली में लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने पार्टी के वरिष्ठ नेता भक्त चरण दास (Bhakta Charan Das) की मौजूदगी में बैठकर चर्चा की। उसी में ये तय हुआ था कि आवेदन के साथ दस हजार रुपये भी देने होंगे। भक्त चरण दास को कांग्रेस हाईकमान ने लोकसभा चुनाव के लिए हिमाचल के कैंडिडेट खोजने का जिम्मा दिया है। इसके लिए पार्टी ने स्क्रीनिंग कमेटी बनाई है जिसका अध्यक्ष भक्त चरण दास को बनाया गया है। इस महत्वपूर्ण बैठक में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh), डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री मौजूद रहे। इसके साथ ही स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य नीरज डांगी व यशोमति ठाकुर भी मौजूद रही। वहीं,पार्टी के हिमाचल मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला (Rajeev Shukla) भी बैठक में मौजूद थे।
