-
Advertisement
केसीसी बैंक का अधिवेशनः घाटे में चल रही शाखाएं होंगी बंद, नई भी खुलेगी
अशोक राणा/ हमीरपुर। कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक (Kangra Central Cooperative Bank) का 77 वां साधारण अधिवेशन बड़ू में आयोजित हुआ। अधिवेशन में एक साल का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। अधिवेशन की अध्यक्षता बैंक के चेयरमैन कुलदीप सिंह पठानिया (Chairman Kuldeep Singh Pathania) ने की। अधिवेशन में आगामी एक साल के कार्यों को लेकर भी प्रस्तावों को अनुमति प्रदान की गई है। अधिवेशन के दौरान बैंक से जुड़े बड़े निर्णय लिए गए हैं। कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश के पांच जिलों में घेटे में चल रही केसीसी बैंक की शाखाएं बंद होगी।
उन्होंने कहा कि केसीसी बैंक की प्रदेश के पांच जिलों में 217 ब्रांच चल रही हैं। इनमें से 40 के लगभग शाखाएं ( Branches)घाटे में चल रही हैं। सभी का विस्तृत सर्वे किया जाएगा। सर्वे के दौरान घाटे के कारणों का पता लगाया जाएगा। पांच वर्ष से लगातार घाटा पाया जाने पर शाखाओं को बंद करने या अन्य में मिलाने का निर्णय किया जाएगा। पांच जिलों में नई शाखाएं खोलने का निर्णय किया गया।उन्होंने कहा कि सहकारी सभाओं के एक प्रतिशत अधिक ब्याज देने के मुद्दे पर चर्चा हुई है। एनपीए( NPA) में सुधार होने के बाद जल्द ही भर्तियों पर निर्णय लिया जाएगा। अधिवेशन में दिव्यांगों के चार प्रतिशत आरक्षण के बैकलाग को पूरा करने के लिए भर्ती का फैसला किया गया। जल्द ही दिव्यांग कर्मचारियों की पदोन्नति भी होगी और 20 के करीब पद भी भरे जाएंगे।
यह भी पढ़े:एचपीएस बैच में हुई मंडी की बेटी रश्मि की नियुक्ति, अभी इस जिला में देगी सेवाएं
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

